menu-icon
India Daily

eSIM और फिजिकल सिम में रहते हैं कंफ्यूज? यहां जानें क्या है अंतर

eSIM vs Physical SIM: क्या आप जानते हैं कि eSIM क्या होती है और यह फिजिकल सिम से कैसे अलग है? अगर नहीं जानते हैं तो यहां हम आपको इस बारे में बताएंगे. साथ ही इन दोनों सिम की कमियां और बेनिफिट्स के बारे में भी बताएंगे जिससे आपको यह क्लियर हो जाएगा कि दोनों में से कौन-सी सिम बेहतर है. 

India Daily Live
eSIM और फिजिकल सिम में रहते हैं कंफ्यूज? यहां जानें क्या है अंतर
Courtesy: Canva

 

eSIM vs Physical SIM: पिछले कुछ समय में मोबाइल टेक्नोलॉजी तेजी से बदली है. अगर सिम कार्ड की बात करें तो जहां पहले ये बड़े साइज के आते थे, अब इनका साइज छोटा हो गया है. वहीं, अब तो सिम गायब ही हो गई हैं. जी हां, फिजिकल सिम की जगह ई-सिम आ गई हैं जो एक बड़ा बदलाव है. इन दोनों सिम में काफी अंतर है और इन्हें एक्टिव कराने का तरीका भी अलग है. सबसे पहले जानते हैं कि ईसिम और फिजिकल सिम होती है क्या है.

eSIM यानी एम्बेडेड सिम के साथ यूजर्स अपने फोन में फिजिकल सिम से अलग एक eSIM भी रख सकते हैं. ये सिम फोन में एम्बेड की जाती है और इसके लिए फोन में एक्स्ट्रा स्पेस भी नहीं चाहिए होता है. इसके खोने का भी डर नहीं रहता है. वहीं, फिजिकल सिम की बात करें तो इसे सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल कहा जाता है. साइज में छोटी होती है. इसे फोन में इंसर्ट और रिमूव किया जा सकता है. अब आप ये तो जान गए कि eSIM और फिजिकल सिम होती क्या हैं, अब ये जान लेते हैं कि आखिर इनके बेनिफिट्स और क्या हैं. 

फिजिकल सिम के बेनिफिट्स: 

  • फिजिकल सिम को इंस्टॉल करना और डिवाइस के बीच स्वैप करना आसान है.

  • इस तरह की सिम लगभग सभी मोबाइल डिवाइस के साथ कंपेटिबल है. 

  • फिजिकल सिम को हटाया और स्टोर किया जा सकता है जो सिक्योरिटी के लिहाज से एक एक्स्ट्रा लेयर उपलब्ध कराती है. 

फिजिकल सिम की कमियां:

  • फिजिकल सिम खराब हो सकती है. साथ ही चोरी भी हो सकती है. 

  • यह डिवाइस के अंदर जगह घेरती है और डिजाइन इनोवेशन को सीमित कर देती है. 

  • ऑपरेटर चेंज करने के लिए इसे भी बदलना पड़ता है. 

eSIM के बेनिफिट्स: 

  • नए सिम कार्ड की जरूरत के बिना आसानी से ऑपरेट के बीच स्विच किया जा सकता है. 

  • यह जगह बचाती है और फोन को और पतला बनाने में मदद करती है. 

  • एक्टिवेट करने, डिएक्टिवेट करने या प्लान्स के बीच में स्विच करने के लिए स्टोर जाने की जरूरत नहीं है.

eSIM के बेनिफिट्स: 

  • यह सिम हर फोन के साथ काम नहीं करती है. जिन फोन्स में इसकी कंपेटिबिलिटी दी गई है उन्हीं के साथ यह काम करती है. 

  • अगर आपका फोन चोरी हो जाता है, तो किसी के लिए आपके ऑपरेटर को चेंज करना आसान हो जाता है. 

  • किसी भी तरह के एक्टिवेशन और चेंज के लिए अच्छे इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है.