menu-icon
India Daily

थिएटर के बाद अब OTT पर आएगी धुरंधर 2, जानें कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे मूवी

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. अब फैंस जानना चाहते हैं कि यह फिल्म OTT पर कब रिलीज होगी. आइए इस खबर में जानते हैं की धुरंधर 2 कब और किस ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी.

babli
Edited By: Babli Rautela
थिएटर के बाद अब OTT पर आएगी धुरंधर 2, जानें कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे मूवी
Courtesy: Instagram

मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. आदित्य धर की डायरेक्टेड इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिएक्शन मिल रहे हैं. फिल्म की कहानी, एक्शन और इमोशनल ट्विस्ट ने इसे खास बना दिया है. यही वजह है कि अब फैंस इसके OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

फिलहाल धुरंधर द रिवेंज की OTT रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के डिजिटल राइट्स JioHotstar को बेचे गए हैं. इसके लिए करीब 150 करोड़ रुपये की डील की बात सामने आई है. आमतौर पर बड़ी फिल्मों को थिएटर रिलीज के 45 से 60 दिनों बाद OTT पर लाया जाता है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म जून 2026 के दूसरे हफ्ते के आसपास स्ट्रीम हो सकती है.

थिएटर में क्यों पसंद आ रही फिल्म?

धुरंधर द रिवेंज एक बड़ी और भव्य फिल्म है, जिसकी लंबाई करीब चार घंटे है. इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को बांधे रखने में सफल रही है. कहानी में लगातार आने वाले ट्विस्ट और इमोशनल गहराई इसे खास बनाते हैं. फिल्म की शुरुआत एक बेटे के बदले की कहानी से होती है, जो धीरे धीरे एक बड़े मिशन में बदल जाती है.

रणवीर सिंह का दमदार प्रदर्शन

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत रणवीर सिंह का अभिनय है. उन्होंने अपने किरदार को पूरी तरह जी लिया है और हर सीन में अपनी छाप छोड़ी है. उनकी एनर्जी और इमोशनल एक्सप्रेशन दर्शकों को फिल्म से जोड़े रखते हैं. फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आए हैं. सभी कलाकारों ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है, जिससे फिल्म और मजबूत बनती है. इसके अलावा फिल्म में यामी गौतम का कैमियो भी दर्शकों के लिए सरप्राइज एलिमेंट बनकर सामने आता है.

कई दर्शकों ने इस फिल्म को मास्टरपीस बताया है. इसकी वजह है फिल्म की बारीकियां, दमदार कहानी और शानदार निर्देशन. आदित्य धर ने हर छोटे बड़े पहलू पर ध्यान दिया है, जिससे फिल्म का हर सीन खास बन जाता है. हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि यह फिल्म पहले पार्ट से थोड़ी कमजोर है, लेकिन फिर भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है.