Wet Smartphone Tips: मानसून आ चुका है और लोगों को गर्मी से राहत भी मिल गई है. लेकिन एक परेशानी है जो कभी भी दस्तक दे सकती है. हम बात कर रहे हैं अचानक फोन में पानी चले जाने की. मानसून है तो बारिश तो होगी ही. कई बार हमें बारिश में ही बाहर निकलना पड़ता है जिससे फोन गीला हो जाता है और खराब होने की स्थिति में आ जाता है. ऐसे में आपको घबराना नहीं है. बस कुछ टिप्स फॉलो करने हैं.
यहां हम आपको कुछ टिप्स की जानकारी दे रहे हैं जो आपके तब काम आ सकते हैं जब आपका फोन बारिश के पानी में भीग गया हे जो इस सीजन में काफी आम परेशानी है. चलिए जानते हैं इनके बारे में.
सबसे पहले तो आपको अपने फोन को तुरंत स्विच ऑफ कर देना होगा. अगर यह ऑन रहता है तो इससे फोन के इंटरनल पार्ट्स खराब हो सकते हैं.
फोन से सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड को तुरंत निकाल दें. ऐसा करने से आपका डाटा सुरक्षित रहेगा.
इसके बाद फोन को सुखाना भी जरूरी है. इसके लिए आप सिलिका जेल पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. सिलिका जेल का पैक लें और फिर उसे स्मार्टफोन के साथ एक कंटेनर में रख दें.
फोन को किसी जगह रखें जहां पर पंखा हो जिससे फोन का पानी सूख पाए. आप ब्लोअर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि ब्लोअर को बहुत तेजी से न चलाएं.
फोन के पोर्ट्स को नीचे की तरफ करके रखें जिससे पानी बाहर निकल जाए.
अगर किसी भी तरह से कुछ नहीं होता है और फोन ऑन भी नहीं हो रहा है तो उसे सर्विस सेंटर ले जाएं. फोन कोन किसी प्रोफेशनल टेक्नीशियन को दिखाना जरूरी हो जाता है.