menu-icon
India Daily

12999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ Realme P4 Lite 5G, जानें फीचर्स

Realme P4 Lite 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स.

Shilpa Shrivastava
12999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ Realme P4 Lite 5G, जानें फीचर्स
Courtesy: Realme

नई दिल्ली: Realme P4 Lite 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 5G चिपसेट से लैस है. इसमें एयरफ्लो वेपर चैंबर मौजूद है. इसके साथ ही 144 हर्ट्ज का डिस्प्ले मौजूद है. इसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स है. इस फोन में 7000 एमएएच की बैटरी दी गई है. साथ ही धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है. 

भारत में Realme P4 Lite 5G की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है. यह इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आती है. वहीं, इस फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है. वहीं, इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है. इस फोन को मोजिएक ब्लू और मोजिएक ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा. 

कहां से खरीदा जा सकेगा फोन?

इसे फ्लिपकार्ट, रियलमी इंडिया की वेबसाइट और देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है. लॉन्च ऑफर के तहत, यूजर्स को 1,000 रुपये की छूट दी जाएगी. इसके साथ ही 500 रुपये का बैकं ऑफर भी मौजूद है. वहीं, मौजूदा Realme यूजर्स 500 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दिया जाएगा. 

Realme P4 Lite 5G के फीचर्स:

यह ड्यूल सिम पर काम करता है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित रियलमी यूआई 7.0 पर काम करात है. इसमें 6.8 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720 x 1570 है. इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक का है और पीक ब्राइटनेस 900 निट्स के साथ आता है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 5जी से लैस है. इसमें 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. इस स्मार्टफोन में एयरफ्लो वेपर चैंबर दिया गया है, जिसका हीट डिसिपेशन एरिया 5300 sq mm है.

इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल का है. दूसरे के बारे में जानकारी नहीं दी गई है. इसके साथ ही 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे ऑप्शन्स दिए गए हैं. फोन में 7000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है.