menu-icon
India Daily

7200mAh बैटरी से लैस Vivo Y51 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

Vivo Y51 Pro 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है. चलिए जानते हैं इस फोन की सभी डिटेल्स.

Shilpa Shrivastava
7200mAh बैटरी से लैस Vivo Y51 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स
Courtesy: Vivo

नई दिल्ली: चीन की कंपनी वीवो ने भारत में Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की वाई-सीरीज का हिस्सा है. यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन्स में आएगा. यह ड्यूल रियर कैमरा के साथ आता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिाय गया है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7000 सीरीज से लैस है. इसमें 7200 एमएएच की बैटरी दी गई है. 

Vivo Y51 Pro 5G की कीमत: इसकी कीमत बेस वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये है. यह इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत है. वहीं, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है. जो लोग इसे 16 मार्च से पहले खरीदते हैं उन्हें 2,500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा. इसे फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा. इसे फेस्टिव रेड और नोबल गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा. 

Vivo Y51 Pro 5G के फीचर्स: 

यह ड्यूल सिम स्मार्टफोन है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित ओरिजिनओएस 6 पर काम करात है. इसमें 6.75 इंच एलसीडी स्क्रीन दी गई है. इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720x1570 है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक का है. इसमें कम्पोजिट प्लास्टिक बैक पैनल मौजूद है. डस्ट और वॉटर रेस्सिटेंस के लिए इसमें IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है.

यह फोन 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 7360-टर्बो चिपसेट है. इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है. वहीं, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है. फोन में f/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. 

बैटरी और कनेक्टिविटी: 

फोन में 7200mAh की बैटरी है जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G एलटीई, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सिक्योरिटी के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं.