menu-icon
India Daily

LPG गैस किल्लत के बीच बढ़ी इलेक्ट्रिक राइस कुकर की डिमांड, यहां देखें टॉप 5 ऑप्शन्स

LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच इलेक्ट्रिक राइस कुकर जैसे कुकिंग अप्लायंसेज की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई है. चलिए जानते हैं इसके कुछ टॉप ऑप्शन्स के बारे में.

Shilpa Shrivastava
LPG गैस किल्लत के बीच बढ़ी इलेक्ट्रिक राइस कुकर की डिमांड, यहां देखें टॉप 5 ऑप्शन्स
Courtesy: Amazon

नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की कमी चल रही है, जिससे लोग काफी परेशान दिख रहे हैं. कई शहरों में गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइन देखी जा रही हैं. इस कमी के बीच कुछ कुकिंग अप्लायंसेज की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई है. इसमें इलेक्ट्रिक राइस कुकर और इंस्टेंट पॉट शामिल हैं, जिनकी डिमांड में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. 

इस तरह के अप्लायंस को ज्यादातर हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स और अकेले रहने वाले बैचलर्स चुन रहे हैं. वहीं, कई लोग तो अपने घरों के लिए भी इसे प्रायोरिटी दे रहे हैं. यहां हम आपको टॉप 5 इलेक्ट्रिक कुकर के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अमेजन से खरीदा जा सकेगा.

AGARO Imperial Electric Rice Cooker:

इसकी कीमत 7,990 रुपये है. इस पर 50% का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 3,999 रुपये हो गई है. यह 2 लीटर सेरेमिक कोटेड इनर बाउल के साथ आता है. इसमें एक स्टीम बास्केट है और 8 प्रीसेट कुकिंग फंक्शन दिए गए हैं. यह 350 वॉट की क्षमता के साथ आता है. इसमें आप पोहा, उपमा, ढोकला, छोले, चिकन बिरयानी, मटन करी, पालक पनीर, आलू दम और फिश करी जैसी चीजें बना सकते हैं.

Kenstar My Cook 2.0 Rice Cooker 2L:

इसकी कीमत 5,999 रुपये है. इस पर 63% का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 2,199 रुपये हो गई है. यह 2 लीटर की क्षमता के साथ आता है. इसमें ऑटो कुक और कीप वार्म फीचर दिया गया है. इसके साथ ही थर्मल फ्यूज सेफ्टी और डिटैचेबल पावर कॉर्ड दी गई है. इसके साथ 1 साल की वारंटी दी गई है. 

V-Guard VRC 1.8-Litre Electric Rice Cooker:

इसकी कीमत 3,999 रुपये है. इस पर 38% का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 2,499 रुपये हो गई है. इसके साथ 2 साल की वारंटी दी गई है. साथ ही हीटिंग प्लेट पर 5 साल की वारंटी दी गई है. यह 700 वॉट की क्षमता के साथ आता है. यह डबल-लेयर्ड बॉडी के साथ ऑटोमैटिक कुकिंग की सुविधा देता है. 

Amazon Basics 1.8 liter Electric Rice Cooker:

इसकी कीमत 4,799 रुपये है. इस पर 66% का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 1,609 रुपये हो गई है. यह ऑटो कट ऑफ फीचर के साथ आता है. साथ ही इसकी कुकिंग कैपेसिटी 750 ग्राम है. इसमें स्टेनलेस स्टील लिड के साथ नॉन-स्टिक कोटिंग दी गई है. यह 1 साल की वारंटी के साथ आता है. 

Panasonic SR-WA10(E) 450W Automatic Electric Rice Cooker: 

इसकी कीमत 2,595 रुपये है. इस पर 11% का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 2,299 रुपये हो गई है. इसकी क्षमता 450 वॉट की है. वहीं, इसमें ऑटो स्विच ऑफ फीचर भी मौजूद है. यह एसएस लिड और एनोडाइज्ड एल्यूमिनियम पैन के साथ आता है. इसमें 600 ग्राम कच्चे चावल को पकाया जा सकता है.