Google Pixel 9 Pro Fold को लेटेस्ट मेड बाय गूगल हार्डवेयर लॉन्च इवेंट में लॉन्च कर दिया गया है. यह कंपनी का दूसरा पिक्सल-ब्रांडेड फोल्डेबल फोन है. हालांकि, भारत में गूगल का पहला फोल्डेबल फोन है. यह लाइनअप Google के Tensor G4 चिपसेट से लैस है. साथ ही इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो फोन को कमाल का बनाते हैं. 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ इसकी डिस्प्ले क्वालिटी भी काफी अच्छी है.
Google Pixel 9 Pro Fold में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं जो इसे खास बनात हैं, ये हम आपको यहां बता रहे हैं. इस फोन के टॉप 6 फीचर्स की पूरी लिस्ट देखें यहां.
Pixel 9 Pro Fold में डुअल-सिम (नैनो+ईसिम) हैंडसेट है जो एंड्रॉइड 14 पर काम करता है. इसे 7 साल तक एंड्रॉइड अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट और Pixel Drop अपडेट मिलने की उम्मीद है.
यह फोन Google के Tensor G4 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 16GB की रैम दी गई है. साथ ही 256GB की स्टोरेज दी गई है.
इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 8 इंच (2076x2152 पिक्सल) LTPO OLED सुपर एक्चुअल फ्लेक्स इनर स्क्रीन दी गई है. एक्सटर्नल डिस्प्ले की बात करें तो यह 120Hz रिफ्रेश रेट, गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ 6.3 इंच (1080x2424 पिक्सल) OLED एक्चुअल डिस्प्ले के साथ आता है.
Pixel 9 Pro Fold में f/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, ऑटोफोकस और f/2.2 अपर्चर वाला 10.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम, 20x सुपर रेज जूम और f/3.1 अपर्चर वाला 10.8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है. वाइड और टेलीफोटो दोनों कैमरों में ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन है. कवर डिस्प्ले पर f.2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का कैमरा है. वहीं, इनर स्क्रीन में भी इसी अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का कैमरा है.
Pixel 9 Pro Fold में 4650mAh की बैटरी है जिसे PPS चार्जर (45W) के साथ-साथ Qi वायरलेस चार्जर का इस्तेमाल कर भी चार्ज की जा सकती है.
इस फोन में फेस और फिंगरप्रिंट-आधारित बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का सपोर्ट दिया गया है. इसमें वाटर रेजिस्टेंस के लिए IPX8 रेटिंग दी गई है.