Upcoming Smartphones July 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह महीना आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है. जुलाई 2026 में भारतीय बाजार में कई पावरफुल और प्रीमियम फोन लॉन्च होने वाले हैं. इनमें फोल्डेबल डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और बेहतरीन कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं. चलिए जानते हैं इस महीने कौन-कौन से 5 शानदार फोन आने वाले हैं.
सैमसंग 22 जुलाई को अपना Galaxy Unpacked इवेंट करने जा रहा है. इसमें Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Z Flip 8 लॉन्च हो सकते हैं. Galaxy Z Fold 8 की बात करें तो इसमें 7.6 इंच का बड़ा फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले, 5.4 इंच का कवर स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसके साथ ही 16 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज मिल सकती है. कैमरा में 50MP मुख्य + 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर दिए जा सकते हैं. इसके साथ ही 4800mAh बैटरी के साथ 55W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी रह सकता है.
यह क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल फोन होगा. इसमें 6.9 इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले और 4.1 इंच का बड़ा कवर डिस्प्ले मिलेगा. इस फोन में 4300mAh बैटरी, 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है. कैमरा सेटअप में 50MP मुख्य, 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है. भारत में इसे Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है.
मोटोरोला भी जुलाई में अपना पावरफुल फोल्डेबल फोन Razr 70 Ultra भारत में लॉन्च कर सकता है. इसमें 7 इंच का AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले, 4 इंच का कवर स्क्रीन और स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसके साथ ही 16GB तक रैम, 512GB स्टोरेज, 50MP मुख्य + 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 68W वायर्ड और 34W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है.
इसमें 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसके साथ ही ड्यूल रियर कैमरा और 9020mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है. इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है.
इस फोन में स्लिम डिजाइन और बेहतरीन सेल्फी कैमरा पर खास ध्यान दिया जाएगा. इसकी कीमत 45,000 से 50,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है. इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है.