menu-icon
India Daily

रिचार्ज कराने के कुछ ही देर में खत्म हो जाता है डाटा, तुरंत फॉलो करें ये टिप्स

अगर आप छोटी-छोटी आदतों और सेटिंग्स को बदल लें, तो आप हर महीने काफी मोबाइल डाटा बचा सकते हैं. इससे आपका डाटा लंबे समय तक चलता है और बाहर रहते हुए भी इंटरनेट की चिंता कम हो जाती है.

Shilpa Shrivastava
रिचार्ज कराने के कुछ ही देर में खत्म हो जाता है डाटा, तुरंत फॉलो करें ये टिप्स
Courtesy: AI Generated

नई दिल्ली: आजकल बाहर निकलते ही मोबाइल डाटा तेजी से खत्म हो जाता है. कई बार सिर्फ कुछ घंटों में ही डेली डाटा लिमिट का 50% इस्तेमाल हो जाता है. इससे बाहर रहते हुए जरूरी काम करना मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर मोबाइल डाटा काफी हद तक बचा सकते हैं.

1. डाटा वॉर्निंग अलर्ट सेट करें:

अपने फोन में डाटा वार्निंग सेट कर लें, तो आप अपनी मंथली या डेली लिमिट तय कर सकते हैं. जैसे ही आप उस लिमिट के करीब पहुंचेंगे, फोन आपको अलर्ट कर देगा. यह सेटिंग बहुत काम आती है जब आप भूल से मोबाइल डाटा पर रील्स, वीडियो या सोशल मीडिया चलाने लगते हैं. अलर्ट मिलते ही आप डाटा बचाने के लिए सावधानी बरत सकते हैं.

2. ऐप्स को सिर्फ वाईफाई पर चलाएं:

हर ऐप को हमेशा इंटरनेट की जरूरत नहीं होती. इसलिए आप महत्वपूर्ण ऐप्स को Wi-Fi Only मोड पर सेट कर दें. इसका मतलब है कि ये ऐप्स सिर्फ वाईफाई कनेक्ट होने पर ही डाटा इस्तेमाल करेंगी. मोबाइल डाटा पर इनकी बैकग्राउंड रिफ्रेश बंद हो जाएगी. इससे बाहर निकलने पर अनचाहा डाटा खर्च नहीं होगा.

3. डाटा सेवर मोड ऑन रखें:

सभी स्मार्टफोन्स में डाटा सेवर मोड का ऑप्शन होता है. इसे ऑन करने से ऐप्स की बैकग्राउंड एक्टिविटी बंद हो जाती है, वेब पेज पर इमेज कम लोड होती हैं, ऑटोमैटिक अपडेट रुक जाते हैं और यह मोड जरूरत पड़ने पर एक टैप में ऑन-ऑफ किया जा सकता है.

4. आदतों में बदलाव करें:

  • यूट्यूब पर वीडियो देखते समय फुल HD की बजाय 480p या 720p क्वालिटी चुनें.  

  • ऑटो प्ले वीडियो को बंद कर दें.  

  • सोशल मीडिया ऐप्स में ऑटो रिफ्रेश और हाई क्वालिटी इमेज को ऑफ रखें.  

  • अनावश्यक ऐप्स को बैकग्राउंड में चलने से रोकें.