menu-icon
India Daily

एंड्रॉइड पर हावी हो रहा न्यू ‘God Mode’ मैलवेयर, चुरा रहा यूजर का डाटा; ऐसे बचें

स्मार्टफोन यूजर्स को एक नए मैलवेयर से बचने की जरूरत है. यह न्यू गॉड मोड मैलवेयर है, जो यूजर्स के डिवाइस पर अपने कंट्रोल में ले लेता है और उनके डाटा को हैक कर सकता है.

Shilpa Shrivastava
एंड्रॉइड पर हावी हो रहा न्यू ‘God Mode’ मैलवेयर, चुरा रहा यूजर का डाटा; ऐसे बचें
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: स्मार्टफोन यूजर्स को अपने डिवाइस की परफॉर्मेंस और सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्क रहना चाहिए. एक बहुत ही खतरनाक नया मैलवेयर एंड्रॉइड फोन को निशाना बना रहा है. यह यूजर्स की सेंसिटिव निजी जानकारी चुरा रहा है. यह एडवांस मैलवेयर डिवाइस को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकता है. अगर यह वायरस एक बार सिस्टम में घुस जाता है, तो इसे हटाना काफी मुश्किल हो जाता है. साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और सरकारी एजेंसियां ​​यूजर्स से इसके काम करने के तरीके को समझने और तुरंत सुरक्षात्मक कदम उठाने का आग्रह कर रही हैं.

जानें इस मैलवेयर के बारे में: इस मैलवेयर का नाम God Mode है. यह खतरनाक प्रोग्राम एंड्रॉइड की एक्सेसिबिलिटी सर्विस का दुरुपयोग करता है. एक बार अनुमति मिल जाने पर, यह चुपके से आपके टेक्स्ट मैसेज बढ़ सकता है, ब्राउजिंग एक्टिविटी पर नजर रख सकता है, ओटीपी कैप्चर कर सकता है, कॉन्टैक्ट लिस्ट तक पहुंच बना सकता है और यहां तक कि यूजर की जानकारी के बिना फोन पर काम भी कर सकता है. 

कैसे  फैलता है ये मैलवेयर: 

यह वायरस फेक एप्लिकेशन के जरिए फैलता है, जो असली बैंकिंग, शॉपिंग या यूटिलिटी ऐप्स जैसे दिखते हैं. ये ऐप्स अक्सर WhatsApp, SMS में संदिग्ध लिंक के जरिए या अविश्वसनीय वेबसाइटों से डाउनलोड की गई अनौपचारिक APK फाइलों के जरिए डिस्ट्रीब्यूट किए जाते हैं. जब ये ऐप इंस्टॉल हो जाती हैं, तो ऐप यूजर्स को व्यापक एक्सेसिबिलिटी परमनीशन्स देने के लिए कहता है और अगर आप ऐसा कर देते हैं तो आपके फोन का एक्सेस मैलवेयर को मिल जाता है. 

वायरस के लिए मिलती हैं चेतावनी:

यूजर्स को इन रेड फ्लैग्स पर नजर रखनी चाहिए. फोन पर अचानक दिखने वाले ऐप्स, बार-बार अनुमति के अनुरोध, बैटरी का असामान्य रूप से तेजी से खत्म होना, ऑटोमैटिक कॉल फॉरवर्डिंग, संदिग्ध मैसेजेज का भेजा जाना या कुछ एप्लिकेशन को अनइंस्टॉल करने में कठिनाई होना, इसमें शामिल हैं.

इस मैलवेयर से कैसे पाएं छुटकारा: 

  • थर्ड-पार्टी ऐप्स को चलने से रोकने के लिए फोन को Safe Mode में बूट करें.

  • Settings में जाएं और इंस्टॉल किए गए एप्लिकेशन की सूची को ध्यान से देखें कि कहीं कोई अनजान चीज तो नहीं है.

  • सभी संदिग्ध ऐप्स को तुरंत अनइंस्टॉल करें.

  • वापस मूल सिस्टम लॉन्चर पर जाएं.

  • अनावश्यक ऐप परमीशन्स को रिव्यू करें और उन्हें कैंसिल करें.

  • Device Administrator सेटिंग्स को चेक करें और किसी भी अनजान एंट्री को डिसेबल करें.

  • किसी भी एक्टिव कॉल फॉरवर्डिंग को कैंसिल करने के लिए ##002# डायल करें.

  • डिवाइस को रीस्टार्ट करें और देखें कि क्या समस्याएं बनी रहती हैं.

ध्यान रखने योग्य बातें:

  • आपको हमेशा आधिकारिक Google Play Store से ही ऐप्स डाउनलोड करना चाहिए. 

  • अनजान सोर्सेज से मिले लिंक पर कभी भी क्लिक न करें. 

  • कभी भी थर्ड-पार्टी वेबसाइटों से APK फाइलें इंस्टॉल न करें. 

  • सभी परमीशन्स को मंजूरी देने से पहले उन्हें ढंग से चेक करें. 

  • अपने फोन के सॉफ्टवेयर और सुरक्षा पैच को लगातार अपडेट करते रहें.