menu-icon
India Daily

Telegram BAN: भारत में बंद होने जा रहा है टेलीग्राम, लोगों ने कुछ इस कदर जताया दुख!

Telegram BAN: जो लोग टेलीग्रामइस्तेमाल करते हैं उनके लिए बुरी खबर है. ये आप जानते ही होंगे कि टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब कहा जा रहा है कि जो भी इस जांच के नतीजे आएंगे उनके आधार पर इस ऐप को बैन किया जा सकता है. इसके बाद से ही X पर मीम्स की बाढ़-सी आ गई है. 

India Daily Live
Telegram BAN: भारत में बंद होने जा रहा है टेलीग्राम, लोगों ने कुछ इस कदर जताया दुख!
Courtesy: Telegram

Telegram BAN: लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम अभी कार्रवाई के घेरे में है. इस ऐप पर जबरन वसूली और जुए समेत कई आपराधिक एक्टिविटीज में लिप्त पाएं जाने को लेकर जांच चल रही है. कहा जा रहा है कि जांच के आधार पर इस ऐप पर बैन लगाया जा सकता है. जब यह रिपोर्ट सामने आई है तब से लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. सोशल मीडिया पर मीम्स की लहर दौड़ गई है, जिसमें कई यूजर फ्री एंटरटेनमेंट कंटेंट पर बैन लगने को लेकर अपना दुख जता रहे हैं. 

फ्रांस में टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव की हाल ही में हुई गिरफ्तारी के बाद भारत में जांच की जा रही है. फ्रांसीसी अधिकारियों डुरोवो के खिलाफ वारंट जारी किया था. अधिकारियों को कहना है कि डुरोव ड्रग्स ट्रैफिकिंग, फ्रॉड, साइबरबुलिंग, ऑर्गेनाइडज्ड क्राइम और टेररिज्म प्रमोशन को रोकने में सफल नहीं रहे. इन अपराधों को बढ़ावा देने के आरोपों में इस पर जांच चल रही है. देखें लोग क्या-क्या कह रहे हैं- 

एक दूसरे यूजर ने व्हाट्सऐप और टेलीग्राम की स्थिति को कुछ इस तरह बताया. 

काशीबाई का डायलॉग लोगों की इस स्थिति पर एकदम सही बैठ रहा है.

दुख जताने का ये तरीका बेहद ही मजेदार लग रहा है.

भारत में, गृह मंत्रालय (MHA) और मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी जबरन वसूली और जुए जैसी अवैध एक्टिविटीज में टेलीग्राम के शामिल होने के मामले पर जांच कर रहे हैं. हालांकि, यह केवल रिपोर्ट है, अभी तक सरकार ने ऐसा कुछ नहीं कहा है.