RIL AGM 2024: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) अपनी 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) आज दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी. इस कॉन्फ्रेंसिंग को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस मीटिंग में कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), JioPhone 5G समेत कई अन्य घोषणाएं की जा सकती हैं, चलिए जानते हैं किन-किन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को लॉन्च किया जा सकता है.
रिलायंस AGM 2024 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जियो 5जी का एक्सटेंशन, जियोफोन 5जी जैसी सर्विसेज की घोषणा की जा सकती है. इन प्रोडक्ट्स के बारे में जानने से पहले आपको ये बता देते हैं कि इस लाइव स्ट्रीम को कहां देख सकते हैं.
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 47th AGM का सीधा प्रसारण RIL के सोशल मीडिया पेजों पर किया जाएगा. इसमें YouTube, X और Facebook शामिल हैं. आप https://jiomeet.jio.com/rilagm/ लिंक पर जाकर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कर सकती है.
एजीएम में आज जियोफोन 5जी का लॉन्च किया गया है. यह एक किफायती 5जी स्मार्टफोन होगा. इसे Google के साथ मिलकर डेवलप किया गया है. JioPhone 4G की सफलता के आधार पर, JioPhone 5G को पेश किया जा सकता है. इसमें 5G कैपेबिलिटीज दी जा सकती हैं. इसमें कई अच्छे फीचर्स दिए जाएंगे.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी फोकस रहेगा. Google, Meta और Apple जैसी ग्लोबल कंपनियों द्वारा AI टूल की घोषणा करने के बाद इस बार रिलायंस भी AI से जुड़ी कई घोषणाएं कर सकती हैं. कंपनी भी जनरेटिव AI टूल पर काम कर रहा है. कंपनी Hanuman AI नाम से नया चैटबॉट लॉन्च कर सकती है. इसमें कई लैंग्वेज का सपोर्ट दिया जा सकता है जिसमें हिंदी, मराठी और बंगाली समेत 12 भारतीय भाषाओं के साथ-साथ 98 विदेशी भाषाओं का सपोर्ट दे सकता है.
AGM में जियो के 5जी नेटवर्क के विस्तार पर अपडेट दिया जा सकता है. कंपनी ने 5G को काफी समय पहले ही लॉन्च कर दिया था. कंपनी नेटवर्क के डेवलपमेंट, यूजर स्टैटिस्कि और फ्यूचर प्लान्स को लेकर भी बात करेंगे.