menu-icon
India Daily

बैटरी, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस हर काम में बेस्ट हैं ये स्मार्टफोन्स, कीमत 30000 रुपये की रेंज में

Smartphones Under 30000: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 30,000 रुपये से कम है तो यहां हम आपको कुछ अच्छे स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं जिसमें realme GT 6T से लेकर OnePlus Nord 4 तक कई ऑप्शन शामिल हैं. 

Shilpa Shrivastava
बैटरी, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस हर काम में बेस्ट हैं ये स्मार्टफोन्स, कीमत 30000 रुपये की रेंज में
Courtesy: Canva

Smartphones Under 30000: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कई ब्रांड के मोबाइल अलग-अलग कीमत रेंज में उपलब्ध हैं. चाहें यूजर को प्रीमियम फोन चाहिए हो या फिर मिड रेंज फोन, भारतीय मार्केट में सब मिलता है. अगर हम बात करें 25,000 से 30,000 रुपये के प्राइस रेंज की इस सेगमेंट में कई बढ़िया फीचर्स मिलते हैं जिसमें हाई रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन, क्वाड-कैमरा सेटअप, फास्ट चार्जिंग आदि शामिल होती है. 

अगर आप इस प्राइस रेंज का फोन खरीदना चाह रहे हैं और फीचर्सभी बढ़िया चाहिए तो यहां हम आपको टॉप 5 स्मार्टफोन्स की लिस्ट दे रहे हैं जिन्हें इसी साल लॉन्च किया गया है और ये सभी 30,000 रुपये से कम में आते हैं. इनके फीचर्स और इनका लुक आपको काफी पसंद आ सकता है. 

realme GT 6T:

realme वेबसाइट पर कीमत: 8GB+128GB- 30,999 रुपये

Flipkart पर कीमत: 8GB+128GB- 28,701 रुपये
8GB+256GB- 29,897

प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 3 ऑक्टा कोर
रियर कैमरा: 50 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल 
फ्रंट कैमरा: 32 मेगापिक्सल 
डिस्प्ले: 6.78 इंच 120Hz एलटीपीओ एमोलेड 
रैम-स्टोरज: 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB, 12GB+512GB
बैटरी: 5500mAh, 120W फास्ट चार्जिंग 
OS: एंड्रॉइड वर्जन 14

OnePlus Nord 4:

OnePlus वेबसाइट पर कीमत: 8GB+128GB- 29,999 रुपये

प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 3 ऑक्टा कोर
रियर कैमरा: 50 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल 
फ्रंट कैमरा: 16 मेगापिक्सल 
डिस्प्ले: 6.74 इंच 120Hz एमोलेड 
रैम-स्टोरज: 8 GB+256GB, 12GB+256GB, 8GB+128GB
बैटरी: 5500mAh, 100W फास्ट चार्जिंग 
OS: एंड्रॉइड वर्जन 14

POCO F6:

Flipkart पर कीमत: 8GB+256GB- 29,999 रुपये

प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 ऑक्टा कोर
रियर कैमरा: 50 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल 
फ्रंट कैमरा: 20 मेगापिक्सल 
डिस्प्ले: 6.67 इंच 120Hz एमोलेड 
रैम-स्टोरज: 8GB+128GB, 8GB+256GB
बैटरी: 5000mAh, 90W फास्ट चार्जिंग 
OS: एंड्रॉइड वर्जन 14

vivo V30e:

Amazon पर कीमत: 8GB+128GB- 27,899 रुपये
8GB+256GB- 29,580 रुपये
vivo वेबसाइट पर कीमत: 8GB+128GB- 27,999 रुपये
8GB+256GB- 29,999 रुपये

प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 ऑक्टा कोर
रियर कैमरा: 50 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल 
फ्रंट कैमरा: 50 मेगापिक्सल 
डिस्प्ले: 6.78 इंच 120Hz एमोलेड 
रैम-स्टोरज: 8 GB+256GB, 8GB+128GB
बैटरी: 5500mAh, 44W फास्ट चार्जिंग 
OS: एंड्रॉइड वर्जन 14

iQOO Z9 5G:

Amazon पर कीमत: 8GB+128GB- 19,998 रुपये
8GB+256GB- 21,998 रुपये
iQOO वेबसाइट पर कीमत: 8GB+128GB- 19,999 रुपये
8GB+256GB- 21,999 रुपये

प्रोसेसर: मीडियाटेक डायमेंसिटी 7200 5G
रियर कैमरा: 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा: 16 मेगापिक्सल 
डिस्प्ले: 6.67 इंच एमोलेड
रैम-स्टोरज: 8GB+128GB, 8GB+256GB
बैटरी: 5000mAh
OS: एंड्रॉइड वर्जन 14