menu-icon
India Daily

जरूरी खबर: अगर ये साइन दिखें तो समझ जाइए हैक हो गया है आपका Telegram

Telegram Account Hacked: अगर आप टेलीग्राम अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि आपका अकाउंट हैक हुआ है या नहीं. इसका पता लगाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है. कुछ साइन्स के जरिए आप यह पता लगा सकते हैं कि कहीं आपका अकाउंट हैक तो नहीं हो गया है.

India Daily Live
जरूरी खबर: अगर ये साइन दिखें तो समझ जाइए हैक हो गया है आपका Telegram
Courtesy: Canva

Telegram एक ऐसी सर्विस है जिसे जितना इस्तेमाल यूजर्स करते हैं उतना ही इस्तेमाल हैकर्स और स्कैमर्स भी करते हैं. इस ऐप को प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए जाना जाता है. लेकिन यह ऐप हैकिंग से अछूता नहीं है. ऐसा दावा किया जाता है कि यह ऐप बेहद ही मजबूत सिक्योरिटी उपलब्ध कराती है लेकिन फिर भी आपको कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है.

टेलीग्राम पर कई बार कुछ ऐसे साइन्स दिख जाते हैं जिनसे आपको यह पता चल सकता है कि आपकी ऐप हैक हो गई है. लोगों को इस बारे में ज्यादा नहीं पता होता है. ऐसे में आपको उन संकेतों के बारे में पता होना चाहिए जिससे आप यह पहचान सकते हैं कि आपका Telegram हैक हो गया है.

Telegram हैक होने के संकेत:

अगर प्रोफाइल हैक हो गई है तो ये करें:

  • टेलीग्राम सेटिंग पर जाएं, फिर Device पर जाएं. किसी भी अननोन डिवाइस को बंद करें.

  • यह आपके अकाउंट में सिक्योरिटी की एक और लेयर जोड़ता है.

  • अपने टेलीग्राम अकाउंट के लिए एक मजबूत और यूनिक पासवर्ड बनाएं.

  • किसी भी संदिग्ध एक्टिविटी के लिए अपने मैसेज हिस्ट्री को चेक करें.

  • अगर आपको लगता है कि अकाउंट हैक हो गया है तो Telegram help पर जाकर रिपोर्ट करें.

  • अपने डिवाइस को मैलवेयर का पता लगाने के लिए स्कैन करें.

इस तरह करें बचाव:

  • अपने टेलीग्राम अकाउंट के लिए एक मजबूत और यूनिक पासवर्ड बनाएं.

  • अकाउंट पर टू स्टेप वेरिफिकेशन इनेबल करें.

  • अननोन सोर्सेज से लिंक पर क्लिक करने या फाइलें डाउनलोड करने के बारे में सतर्क रहें.

  • अपने टेलीग्राम ऐप को अपडेट रखें.

  • टेलीग्राम पर सेंसिटिव जानकारी शेयर करने से बचें.