menu-icon
India Daily

Samsung Galaxy S24 सीरीज Vs Galaxy S23 सीरीज: पिछले साल से इस बार क्या हुआ बदलाव?

Samsung Galaxy S24 सीरीज Vs Galaxy S23 सीरीज: इनमें क्या अंतर है ये हम आपको यहां बता रहे हैं। इस सीरीज के तीनों फोन्स को उनके पुराने वर्जन से फीचर्स के मामले में कंपेयर किया है।

Shilpa Srivastava
Samsung Galaxy S24 सीरीज Vs Galaxy S23 सीरीज: पिछले साल से इस बार क्या हुआ बदलाव?

हाइलाइट्स

  • Samsung Galaxy S24 सीरीज Vs Galaxy S23 सीरीज
  • क्या है इन दोनों सीरीज के फोन्स में अंतर

Samsung Galaxy S24 सीरीज Vs Galaxy S23 सीरीज: मोस्ट अवेटेड सीरीज Samsung Galaxy S24 सीरीज लॉन्च हो चुकी है। इस सीरीज में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को दोगुना नहीं बल्कि तिगुना कर देंगे। इस सीरीज में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक की रैम और 1 टीबी तक की स्टोरेज दी गई है। यह Samsung Galaxy S23 सीरीज की अपग्रेडेड सीरीज है। इनमें क्या अंतर है ये हम आपको यहां बता रहे हैं। 

Samsung Galaxy S24 सीरीज Vs Galaxy S23 सीरीज: क्या है अंतर

स्पेक्स Galaxy S23 Galaxy S24
डिस्प्ले 6.1 इंच Dynamic AMOLED 6.2 इंच Dynamic AMOLED 2X
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3
ओएस एंड्रॉइड 13 एंड्रॉइड 14, One UI 6.1
कैमरा 50MP+10MP+12MP 12MP+50MP+10MP+12MP
बैटरी 3900 mAh 4000 mAh

 

स्पेक्स Galaxy S23 Plus Galaxy S24 Plus
डिस्प्ले 6.6 इंच Dynamic AMOLED 6.7 इंच QHD+
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3
ओएस एंड्रॉइड 13 एंड्रॉइड 14, One UI 6.1
कैमरा 50MP+10MP+12MP 12MP+50MP+10MP+12MP
बैटरी 4700 mAh 4900 mAh

 

स्पेक्स Galaxy S23 Ultra Galaxy S24 Ultra
डिस्प्ले 6.8 इंच Dynamic AMOLED 6.7 इंच QHD+
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3
ओएस एंड्रॉइड 13 एंड्रॉइड 14, One UI 6.1
कैमरा 200MP+10MP+10MP+12MP 12MP+200MP+50MP+10MP
बैटरी 5000 mAh 5000 mAh

Galaxy S24 और Galaxy S24+ की कीमत:
Samsung Galaxy S24 की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $799 यानी करीब 65,500 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $849 यानी करीब 70,600 रुपये है. 

Samsung Galaxy S24+ की बात करें तो इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $999 यानी करीब 81,000 रुपये है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $1,119 यानी करीब 93,100 रुपये है. 

Galaxy S24 Ultra की कीमत:
Samsung Galaxy S24 Ultra के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $1,299 यानी करीब 98,300 रुपये है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $1,419 यानी करीब 1,18,000 रुपये है. इसके 12 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $1,659  यानी करीब 1,38,000 रुपये है.