Fake SMS का चक्कर कर देगा बंटाधार, ये हैं रामबाण इलाज
India Daily Live
29 Aug 2024
कैसे पहचाने फेक SMS
फर्जी मैसेज को पहचानने के लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा.
भरोसा न करें
किसी भी अनजान मैसेज पर भरोसा न करें. खासतौर से तब जब मैसेज आपको पैसे भेजने का वादा किया गया हो.
सेंडर वेरिफिकेशन
अगर किसी मैसेज में आपसे पैसे मांगे जाते हैं तो आपको डिटेल्स को डबल-चेक करना होगा. बिना चेक किए पैसे न भेजें.
तुरंत करने वाले टास्क से सावधान
अगर कोई ऐसा मैसेज आए जिसमें जल्दी-जल्दी काम करने के लिए कहा जाए तो इस तरह के मैसेज से सावधान रहें.
सरकारी स्कीम
अगर मैसेज में किसी सरकारी योजना को लेकर वादा किया गया है तो यह पूरी तरह से फेक है.
गलतियां चेक करें
मैसेज की लैंग्वेज चेक करें. फेक मैसेजेज में अक्सर स्पेलिंग की गलतियां रहती हैं.
कॉन्टैक्ट डिटेल्स
मैसेज में जो कॉन्टैक्ट डिटेल दिखें उसे जरूर चेक करें कि क्या इसे वेरिफाइड सोर्स से भेजा गया है या नहीं.
लिंक पर क्लिक
मैसेज में अगर लिंक पर क्लिक करने बोला गया है तो आपको इसे इग्नोर करना होगा.
क्रॉसचेक करें
जो भी मैसेज आए उसकी ऑथेंटिसिटी को जरूर क्रॉसचेक करें.