नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रिलयमी ने भारतीय मार्केट में एक नया फोन लॉन्च कर दिया है. Realme P4 Lite को फ्लिपकार्ट के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है. तीन कलर में आने वाला यह फोन देखने में भी काफी स्टाइलिश है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 6300mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है. यह फोन यूनिसॉक टी7250 चिपसेट से लैस है.
Realme P4 Lite की कीमत की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है. वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है. इसके साथ 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसे बीच गोल्ड, ऑब्सीडियन ब्लैक और सी ब्लू कलर में उपलब्ध कराया गया है.
यह ड्यूल सिम हैंडसेट है. यह एंड्रॉइड 15 पर आधारित रियलमी UI पर काम करता है. इसमें 6.74 इंच एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720x1600 है. इसका रिफ्रेश रेट 902 हर्ट्ज तक का है. इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज तक का है. वहीं, 563 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. यह फोन ऑक्टा-कोर यूनिसोक T7250 चिपसेट पर काम करता है. यह 12nm प्रोसेस पर बना है. यह 1.8GHz की पीक क्लॉक स्पीड देतका है.
फोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. यह फोन डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है. फोन में रियर कैमरा की बात करें तो इसमें 76.5-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और 27mm फोकल लेंथ वाला सिंगल 13 मेगापिक्सल (f/2.2) कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 1080p/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है.
Realme P4 Lite में 6300mAh की बैटरी दी गई है. यह 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई, जीपीएस आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक जायरोस्कोप और एक एक्सेलेरोमीटर शामिल हैं.