नई दिल्ली: Amazon पर Mega Phone Mania Super 20 सेल शुरू की गई है. यह सेल आज से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगी. इस दौरान कई फोन्स को किफायती रेंज में उपलब्ध कराया जाएगा. इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक कार्ड के साथ पेमेंट करने पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. अगर आपका बजट अच्छा-खासा है और iPhone 17 Pro खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको इस फोन पर मिल रहे ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं.
iPhone 17 Pro को अमेजन से 1,54,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा. अगर आपको फोन भी लेना है और एक साथ इतना पैसा नहीं दे सकते हैं, तो हर महीने 5,446 रुपये EMI देकर भी इसे खरीद सकते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं इस फोन के साथ कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जो 5,000 रुपये का है. वहीं, कुछ चुनिंदा कार्ड्स पर 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
अगर आपके पास पुराना फोन है तो उसे एक्सचेंज कर 35,950 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. यह कीमत पुराने फोन की स्थिति पर निर्भर करेगी. साथ ही मॉडल कितना पुराना है, इस पर भी डिस्काउंट निर्भर करता है. इसे कॉस्मिक ऑरेंज, सिल्वर, डीप ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा. इस फोन को 256 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया गया है.
यह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है. यह फोन हेक्सा-कोर Apple A19 Pro प्रोसेसर से लैस है. यह वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर 48 मेगापिक्सल (f/1.78) का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल (f/2.8, टेलीफोटो) कैमरा और 48 मेगापिक्सल (f/2.2, अल्ट्रा वाइड-एंगल) कैमरा है. इसमें सेल्फी के लिए 18 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है.
यह iOS 26 पर आधारित है. इसमें 256 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी स्टोरेज दी गई है. इसमें डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP68 रेटिंग है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई 7, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं.