नई दिल्ली: Oppo A6s 5G को भारत में लॉन्च किया गया है. दो कलर और दो वेरिएंट में आने वाला यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ आता है. ड्यूल रियर कैमरा के साथ आने वाला यह फोन 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है. इसके साथ ही 6500 एमएएच की बैटरी भी दी गई है. इस फोन की कीमत क्या है और इसे कहां से खरीदा जा सकेगा, चलिए जानते हैं.
Oppo A6s 5G दो वेरिएंट के साथ आता है. इसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है. इसकी कीमत 18,999 रुपये है. वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है. इस फोन को अमेजन, फ्लिपकार्ट, ओप्पो स्टोर और रिटेल आउटलेट्स के जरिए खरीदा जा सकेगा. इसे ऑरोरा गोल्ड और प्लम पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा.
अगर आपके पास एसबीआई कार्ड्स, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, BOB कार्ड्स, यस बैंक, फेडरल बैंक, डीबीएस कार्ड है तो आपको तीन महीने की नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा फोन के साथ 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल जाएगा.
यह फोन कलरओएस 15 पर काम करता है. इसमें 6.75 इंच का एलसीडी पैनल मौजूद है. इसमें 120 हर्ट्ज का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक की है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है. इसमें बेहतर गेमिंग के लिए AI GameBoost फीचर मौजूद है. इसेक साथ ही कनेक्टिविटी के लिए AI LinkBoost 3.0 फीचर भऊी दिया गया है.
फोन में ड्यूल रियर कैमरा दी गई है. इसका मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. वहीं, दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर है. फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, ब्लूटूथ, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे विकल्प मौजूद हैं.
Oppo A6s 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है. यह 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 882.1 घंटे तक का कुल स्टैंडबाय टाइम दे सकती है. 44W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की मदद से बैटरी को 30 मिनट में 1 प्रतिशत से 41 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.