नई दिल्ली: Vivo T5x 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट के साथ आता है. इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. इसमें 7200 एमएएच की बैटरी दी गई है. इसके साथ ही 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69-रेटेड बिल्ड दी गई है. इसमें 6.67 इंच का डिस्प्ले मौजूद है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक का है.
Vivo T5x 5G की कीमत की बात करें तो इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है. इसकी बिक्री 24 मार्च से फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर से शुरू होगी. इसे साइबर ग्रीन और स्टार सिल्वर कलर में उपलब्ध कराया जाएगा.
इस फोन को खरीदने पर एचडीएफसी, एक्सिस, एसबीआई बैंक कार्ड के जरिए पेमेंट करेंगे तो 2,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल जाएगा. इसके साथ ही 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का लाभ मिलेगा. वहीं, 1,199 रुपये वाले Jio प्रीपेड प्लान के साथ 6 महीने के लिए 10 OTT ऐप्स का फ्री प्रीमियम एक्सेस भी मिल जाएगा.
यह ड्यूल सिम पर काम करता है. यह एंड्रॉइड 16 पर काम करता है. इसमें 6.76 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2344 पिक्सल) एलसीडी पैनल मौजूद है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट से लैस है. इसमें 8 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. यह फोन ड्यूल रियर कैमरा के साथ आता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 सेंसर और 2 मेगापिक्सल का बोकेह शूटर है. इसके साथ ही 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं. फोन में 7200 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह बैटरी 40 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलता है. इसके साथ ही धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है.