नई दिल्ली: भारतीय मार्केट में Noise Master Buds 2 को लॉन्च कर दिया गया है. यह ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन हैं. इनमें 10mm PU+ PEEK ड्राइवर्स और सिक्स-माइक एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसलेशन (ENC) सिस्टम दिया गया है. इसके साथ ही TWS ईयरफोन में अपने पिछले मॉडल जैसा ही साउंड बाय बोस टैग है. इसकी मदद से 360-डिग्री स्पेशल ऑडियो के लिए सपोर्ट देते हैं.
Noise Master Buds 2 को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसे ऑरम, कार्बन और मरकरी कलर में उपलब्ध कराया जा रहा है. इसे प्री-सेल में Gonoise.com, अमेजन, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और विजय सेल्स पर शुरू होगी. इसे कंपनी की वेबसाइट से प्री-बुक किया जा सकता है.
इसमें 10mm PU+ PEEK ड्राइवर्स, बोस-ट्यून्ड ऑडियो और 51dB तक ANC सपोर्ट दिया गया है. इसके साथ ही सिक्स-माइक ENC सिस्टम भी मौजूद है. इसे लेकर दावा किया गया है कि यह कॉल के दौरान किसी भी दिक्कत को दूर करता है. यह साउंड को एकदम क्लियर करता है. इसमें ट्रांसपेरेंसी मोड दिया गया है.
कंपनी ने TWS ईयरफोन को 360-डिग्री स्पैटियल ऑडियो सपोर्ट दिया है. यह बिल्ट-इन सिक्स-एक्सिस IMU सेंसर पर काम करात है. इसमें एआई वॉयस अस्सिटेंट का सपोर्ट मौजूद है. कंपनी के मुताबिक, यह नेचुरल लैंग्वेज कमांड्स को समझ सकता है. यह यूजर के सवालों का जवाब दे सकता है और रियल टाइम के कामों में भी मदद कर सकता है.
यह ब्लूटूथ स्ट्रीमिंग के लिए LHDC 5.0 ऑडियो कोडेक के सपोर्ट के साथ आता है. इसके साथ ही ड्यूल कनेक्टिविटी, गूगल फास्ट पेयर, फाइंड माइ डिवाइस, इन-ईयर डिटेक्शन और हेड जेस्चर कंट्रोल भी मौजूद है. ये नॉइज ऑडियो ऐप के साथ कम्पैटिबल हैं. बैटरी लाइफ की बात करें तो यह 6 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है. वहीं, ANC ऑन होने पर 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है. सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है. पानी की छींटों से बचने के लिए IPX5 रेटिंग दी गई है.