menu-icon
India Daily

iPhone 17e, किफायती MacBook समेत कई डिवाइसेज मार्च महीने में होंगी लॉन्च, जानें सभी संभावित डिटेल्स

Apple मार्च महीने में एक इवेंट आयोजित करने जा रही है, जिसमें iPhone 17e, रिफ्रेश iPad Air और सस्ता MacBook शामिल सकता है. चलिए जानते हैं इनके बारे में.

Shilpa Shrivastava
iPhone 17e, किफायती MacBook समेत कई डिवाइसेज मार्च महीने में होंगी लॉन्च, जानें सभी संभावित डिटेल्स
Courtesy: @tim_cook X

नई दिल्ली: Apple कंपनी 2 मार्च 2026 को एक नया इवेंट आयोजित करने जा रहा है. इस दौरान कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे. Apple के CEO टिम कुक ने सोशल मीडिया पर एक छोटा टीजर वीडियो शेयर किया है. इसमें एप्पल का लोगो सिल्वर बैकग्राउंड पर दिखाई दे रहा है. टिम कुक ने इस वीडियो में हैशटैग दिया है #AppleLaunch. इसका मतलब है कि Apple बस कुछ ही दिनों में अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रहा है. इस दौरान iPhone, iPad और Mac जैसी पॉपुलर लाइन्स को पेश किया जाएगा. 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कंपनी करीब 5 प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकता है. इस इवेंट का फोकस iPhone, iPad और Mac जैसी लोकप्रिय डिवाइसेज पर रहेगा. इन अपडेट्स का मकसद डिवाइस को ज्यादा तेज, ज्यादा एफिशियंट और ज्यादा किफायती बनाना है, खासकर स्टूडेंट्स, रोजाना इस्तेमाल करने वालों और पहली बार खरीदने वालों के लिए.

iPhone 17e भी हो सकता है लॉन्च:

इस इवेंट का स्पॉटलाइट iPhone 17e होगा. यह कंपनी की बजट आईफोन होगा. यह पिछले मॉडल जैसा ही दिखेगा. इस फोन में 6.1 इंच की OLED स्क्रीन दी जा सकती है. इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज का होगा. इसके साथ ही इस फोन में सिंगल कैमरा दिया जा सकता है. वहीं, 12 मगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिए जाने की उम्मीद है. फिलहाल यह कंफर्म नहीं है कि इसमें पिल-शेप का डायनामिक आइलैंड दिया जाएगा या नहीं.

चिपसेट की बात करें तो iPhone 17e में ए19 दिया जा सकता है. यह बेहतर बैटरी लाइफ के साथ पेश किया जाएगा. कनेक्टिविटी की बात करें तो यह एप्पल के नए C1X मॉडेम के साथ पेश किया जा सकता है. इसके साथ ही मैगसेफ सपोर्ट और मैग्नेटिक चार्जर सपोर्ट भी किया गया है. मेन कैमरा क्रॉपिंग के जरिए 2x जूम के साथ 48 मेगापिक्सल का ही रहेगा.

iPad Air में किया जाएगा अपग्रेड:

Apple अपनी iPad फैमिली को भी रिफ्रेश कर रहा है. नए iPad Air में बेहतर स्पीड और एफिशिएंसी के लिए पावरफुल M4 चिप पर स्विच करने की उम्मीद है. बेसिक एंट्री-लेवल iPad मौजूदा चिप से A18 या A19 प्रोसेसर में अपग्रेड हो सकता है. इससे बैटरी लाइफ लंबी होनी चाहिए. इसके साथ ही नए Apple Intelligence AI फीचर्स के लिए सपोर्ट भी दिया जा सकता है. 

MacBook का सस्ता वर्जन:

इस बार MacBook का एक किफायती वर्जन लॉन्च किया जा सकता है. इसकी कीमत $599 और $699 के बीच हो सकती है. इसमें A18 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है. यह बेहद ही फास्ट और एफिशिएंट है, इसलिए लैपटॉप पुराने सस्ते Macs की तुलना में रोजाना के काम, ब्राउजिंग और हल्के कामों को बेहतर तरीके से हैंडल कर सकता है. इसमें 12.9 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है. इसके साथ ही 60Hz रिफ्रेश रेट भी दिए जाने की उम्मीद है.