नई दिल्ली: ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सेल चलती ही रहती है. अगर आप अपने लिए एक नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां आपको कई ऑफर्स मिल जाएंगे. Apple iPhone 15 पर भारी छूट भी दी जा रही है. इस फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 69,900 रुपये के बजाय 59,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इस फोन पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट उपलब्ध कराया गया है.
इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है.एक्सचेंज ऑफर के साथ यूजर्स को 42,650 रुपये तक की छूट दी जा सकती है. इससे यह फोन और भी ज्यादा किफायती हो जाएगी. इसके साथ ही EMI ऑफर भी दिया जा रहा है. 24 महीनों के लिए 2,904 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं. इस कीमत में कटौती ने iPhone 15 को मौजूदा बाजार में सबसे आकर्षक फ्लैगशिप फोन में से एक बना दिया है.
इसमें डायनेमिक आईलैंड दिया गया है. यह नया फीचर पुराने नॉच की जगह लेता है. यह महत्वपूर्ण अलर्ट और लाइव गतिविधियों जैसे आने वाली कॉल, राइड ट्रैकिंग, फ्लाइट की स्थिति, और भी बहुत कुछ दिखाता है, बिना आपके काम में रुकावट डाले. यह मजबूत एल्यूमीनियम फ्रेम के साथ आता है. इस पर सेरेमिक शील्ड दी गई है. इसमें 6.1 इंच का सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले मौजूद है.
इस फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है. इसमें 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी वाला टेलीफोटो लेंस भी मौजूद है. यह पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है. यह फोन A16 Bionic चिपसेट से लैस हैं. यह कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी और बेहतर कॉल क्वालिटी जैसे एडवांस फीचर्स को सपोर्ट करता है.
यह लेटेस्ट iOS पर चलता है और उम्मीद है कि इसे कई सालों तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते रहेंगे. यह ऑफर उन लोगों के लिए बेस्ट रहेगा, जो हाई-परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं. फोटोग्राफी से लेकर गेमिंग तक, यह एक वैल्यू फॉर मनी फोन बन जाता है.