नई दिल्ली: Lava Bold 2 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह फोन Lava Bold 5G का सक्सेसर है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था. इसे दो कलर्स और एक कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध कराया गया है. यह ड्यूल रियर कैमरा के साथ आता है. इसमें मीडियाटेक डामेंसिटी 7000 सीरीज चिपसेट दिया गया है. इसमें 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक का है. चलिए जानते हैं Lava Bold 2 5G की कीमत और उपलब्धता.
Lava Bold 2 5G की कीमत: इसे 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. यह इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. इसके साथ 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस फोन के साथ फ्री डोरस्टेप सर्विस भी मिलेगी. इसकी सेल 19 मार्च दोपहर 12 बजे से अमेजन पर आयोजित की जाएगी. इसे फैदर व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा. चलिए जानते हैं Lava Bold 2 5G के फीचर्स.
यह ड्यूल सिम स्मार्टफोन पर काम करता है. यह एंड्रॉइड 15 के साथ आता है. यह ब्लॉटवेयर-फ्री और ऐड-फ्री एक्सपीरियंस देगा. इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक का है. फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP64 रेटिंग भी मिली है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7060 चिपसेट से लैस है. इसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.6 गीगाहर्ट्ज है. फोन में 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज भी दिया गया है.
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा यूनिट मौजूद है. इसमें एलईडी फ्लैश भी दिया गया है. इस फोन में Sony सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा है. इसके साथ ही सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है, जिसके बारे में डिटेल्स मौजूद नहीं हैं. फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह होल-पंच डिस्प्ले कटआउट के अंदर लगा है.
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है. इसमें 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. सिक्योरिटी के लिए इस हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है.