नई दिल्ली: वीवो के सब-ब्रांड iQOO का एक पावरफुल मिड-फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15R खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. यह फोन फरवरी 2026 में लॉन्च किया गया था. यह फोन उन यूजर्स के लिए बेस्ट रहेगा, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग पर ज्यादा फोकस करते हैं. इस फोन की शुरुआती कीमत 44,999 रुपये है. इस फोन की सेल अमेजन समेत कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर आयोजित की गई है. चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक सभी डिटेल्स.
iQOO 15R की कीमत की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है. इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है.
अगर आपके पास एचडीएफसी और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड है, तो आपको इंस्टैंट 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा. इसके बाद शुरुआती कीमत 4,000 रुपये हो जाएगी. इसके अलावा 1,899 रुपये कीमत के iQOO/Vivo TWS ईयरबड्स फ्री दिए जाएंगे. इसे अमेजन, ऑफिशियल iQOO इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Vivo रिटेल आउटलेट और रिलायंस डिजिटल जैसे दूसरे पार्टनर स्टोर से खरीदा जा सकेगा.
इसमें 6.59 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1260 x 2750 है. इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है. इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स है. यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट से लैस है. इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 826 दिया गया है. इसमें 12 जीबी तक रैम दी गई है. साथ ही 512 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. यह चिप सुपरकंप्यूटिंग चिप Q2 की मदद से 144FPS जैसे हाई फ्रेम रेट पर हैवी गेमिंग को हैंडल करती है. इसमें बड़े VC कूलिंग चैंबर जैसे एडवांस्ड कूलिंग फीचर्स भी हैं ताकि लंबे सेशन के दौरान फोन गर्म न हो.
यह फोन एंड्रॉइड 16 पर काम करता है. यह OriginOS 6 पर चलता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें शार्प फोटो और वीडियो के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700V मेन सेंसर दिया गया है. इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी दिया गया है. इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी शामिल है कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, GPS और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं. इसमें 7600mAh की बैटरी दी गई है, जो 100 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.