menu-icon
India Daily

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नए A20 चिप से कैमरा तक, जानें क्या-क्या बदल सकता है?

आज आखिकार iPhone की नई सीरीज लॉन्च होने जा रही है. Surprise and Shine इवेंट के तहत Apple का अगला फ्लैगशिप फोन iPhone 18 Pro पेश करने जा रही है. यह iPhone 17 Pro से कैसे अलग होगा, चलिए जानते हैं.

Shilpa Shrivastava
iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नए A20 चिप से कैमरा तक, जानें क्या-क्या बदल सकता है?
Courtesy: AI Generated

नई दिल्ली: आज आखिकार iPhone की नई सीरीज लॉन्च होने जा रही है. Surprise and Shine इवेंट के तहत Apple का अगला फ्लैगशिप फोन iPhone 18 Pro पेश करने जा रही है. यह फोन कई नए बदलावों के साथ आ सकता है. हालांकि, Apple ने अभी तक इस फोन या इसके फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. ऐसे में सामने आई जानकारी शुरुआती रिपोर्ट्स और लीक्स पर आधारित है. माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro में सबसे बड़े बदलाव प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले से जुड़े हो सकते हैं.

A20 चिप से बढ़ सकती है परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ:

iPhone 18 Pro में Apple का नया A20 चिप मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह TSMC की 2nm तकनीक पर बनाया जा सकता है. वहीं, iPhone 17 Pro में A19 सीरीज का चिप है. नई 2nm तकनीक से फोन की स्पीड बढ़ने के साथ बिजली की खपत कम हो सकती है. इसका फायदा गेमिंग, AI फीचर्स और बैटरी बैकअप में देखने को मिल सकता है.

थोड़ी बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद:

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro में 4288mAh battery दी जा सकती है, जबकि iPhone 17 Pro में करीब 4252mAh बैटरी होने की बात सामने आई है. बैटरी क्षमता में अंतर बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन A20 चिप की बेहतर efficiency फोन को ज्यादा समय तक चलाने में मदद कर सकती है.

मेन कैमरा में बड़ा बदलाव:

iPhone 18 Pro का सबसे बड़ा कैमरा अपग्रेड वेरिएबल अपर्चर मेन कैमरा हो सकता है. इससे कैमरा जरूरत के हिसाब से ज्यादा या कम रोशनी अंदर आने दे सकेगा. इसका फायदा खासकर कम रोशनी वाली फोटोज और बैकग्राउंड ब्लर जैसी फोटोग्राफी में मिल सकता है.

टेलिफोटो कैमरा भी हो सकता है बेहतर:

Apple iPhone 18 Pro के टेलिफोटो कैमरा  में भी बदलाव कर सकता है. रिपोर्ट्स में वाइडर अपर्चर वाले टेलिफोटो लेंस की चर्चा है. अगर यह फीचर आता है, तो कम रोशनी में जूम फोटोज ज्यादा ब्राइट और कम नॉइसी हो सकती हैं.

नया स्टैक्ड इमेज सेंसर:

फोन में नया थ्री-लेयर स्टैक्ड इमेज सेंसर मिलने की भी उम्मीद है. इससे कैमरा तेजी से काम कर सकता है. साथ ही फोटोज में डायनेमिक रेंज और नॉइस कंट्रोल बेहतर हो सकता है. हालांकि, यह फीचर दोनों Pro मॉडल में मिलेगा या नहीं, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है.

छोटा डायनेमिक आईलैंड और एफिशियंट डिस्प्ले:

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच डिस्प्ले बरकरार रहने की उम्मीद है, लेकिन डायनेमिक आईलैंड पहले से छोटा हो सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में इसके आकार में काफी कमी की बात कही गई है. इसके अलावा LTPO+ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से स्क्रीन की पावर एफिशियंसी बेहतर हो सकती है. हालांकि, डायनेमिक आईलैंड को लेकर अभी अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं.

नया मॉडेम और डिजाइन चेंज:

Apple अपने C2 मॉडेम को भी पेश कर सकता है, जो बेहतर 5G परफॉर्मेंस और सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स ला सकता है. फोन थोड़ा मोटा और भारी भी हो सकता है.