समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की ‘घुसपैठिया’ टिप्पणी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना उनके स्वाभिमान और अलग राज्य के लिए किए गए संघर्ष का अपमान है. उन्होंने उत्तराखंड को देवभूमि और वीरभूमि बताते हुए कहा कि राज्य के लोगों के इतिहास और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता.
धामी ने मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा गोलीकांड की याद दिलाते हुए कहा कि उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने की मांग के दौरान आंदोलनकारियों पर गोलीबारी हुई थी. उस समय अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. धामी ने कहा कि राज्य के निर्माण के लिए लोगों ने लंबा संघर्ष किया और उनके बलिदान को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.
#WATCH | Khatima: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami says, "The entire world knows that Uttarakhand is a land of self-respecting, patriotic, and brave soldiers. Making such remarks about Uttarakhand or its people is a grave insult to them. The people of Uttarakhand have not forgotten that during the tenure of Akhilesh Yadav’s father, Mulayam Singh Yadav, incidents such as the Khatima, Mussoorie, and Rampur Tiraha police firings took place. These events remain fresh in our memory. Furthermore, the Congress party and the Samajwadi Party, led by Akhilesh Yadav, are in an alliance. The Congress party in Uttarakhand must clarify whether it agrees with Akhilesh Yadav’s use of the term infiltrators to describe the people of Uttarakhand. Since the Congress and the Samajwadi Party are allies, work together, and even contest elections together, they must clarify their stand on this issue."
— ANI (@ANI) October 24, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस से भी सवाल किया. उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस अपने राजनीतिक सहयोगी अखिलेश यादव की टिप्पणी से सहमत है? उन्होंने कांग्रेस से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या उसे उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहे जाने पर आपत्ति नहीं है. इस बयान के जरिए धामी ने उत्तराखंड के लोगों के सम्मान और राज्य आंदोलन के इतिहास का मुद्दा उठाया.
बता दें कि एक पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएम अखिलेश यावद ने कहा था कि यूपी में सबसे बड़े घुसपैठिये उत्तराखंड के हैं. ऐसा कहकर उन्होंने परोक्ष रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था, जो खुद उत्तराखंड से आते हैं.
उत्तराखंड देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। इस पावन धरती ने देश को संत, सैनिक और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित अनेक व्यक्तित्व दिए हैं। अखिलेश यादव जी, उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि के स्वाभिमान और हमारे संघर्ष का अपमान है। उत्तराखंड के लोग यह भी नहीं भूले हैं कि जब अखिलेश यादव जी के पिता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उत्तराखंड राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में गोलियाँ चली थीं। पिता के शासनकाल में उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर गोलियाँ चलीं और आज पुत्र उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं! उत्तराखंड के लोग अपने संघर्ष और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते। क्या कांग्रेस अपने राजनीतिक सहयोगी अखिलेश यादव जी के इस बयान का समर्थन करती है? क्या उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना कांग्रेस को स्वीकार है? कांग्रेस को देवभूमि की जनता को जवाब देना चाहिए।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 24, 2026