नई दिल्ली: Apple का 9 सितंबर का इवेंट इस बार खास होने वाला है. कंपनी के मंच से iPhone 18 Pro सीरीज के साथ पहला फोल्डेबल iPhone Ultra भी पेश किए जाने की उम्मीद है. इसके अलावा AirPods 5, Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4, नया Apple TV 4K और HomePad समेत कई प्रोडक्ट चर्चा में हैं. इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा. हालांकि, कुछ उत्पाद इस आयोजन के बजाय साल के बाद में आने की संभावना भी है.
iPhone 18 Pro और Pro Max पर भी निगाहें हैं. दोनों में iPhone 17 Pro सीरीज जैसा डिजाइन रहने की उम्मीद है, लेकिन Dynamic Island छोटा हो सकता है. फ्रंट कैमरा 24MP तक पहुंचने की चर्चा है. Pro Max में Variable Aperture मुख्य कैमरा और ज्यादा optical zoom मिलने की संभावना है. दोनों फोन में 2nm A20 Pro चिप और नया C2 modem दिए जाने की बात कही जा रही है. Pro Max में बड़ी बैटरी भी मिल सकती है.
सबसे बड़ा आकर्षण Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Ultra हो सकता है. इसमें 5.5 इंच का बाहरी डिस्प्ले और खोलने पर 7.8 इंच की स्क्रीन मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट के अनुसार इसका डिजाइन book style होगा और फोन काफी पतला रखा जा सकता है. Apple फोल्डेबल स्क्रीन की Crease को कम करने पर भी काम कर रहा है. इसमें A20 Pro चिप और C2 Modem, दो रियर कैमरे तथा पावर बटन में Touch ID मिलने की चर्चा है. कीमत 2,000 डॉलर से ऊपर हो सकती है.
AirPods 5 में मौजूदा AirPods 4 जैसा डिजाइन रहने की संभावना है. इसमें नया चिप, Touch Based Volume Controls और Heart Rate Sensor जैसे बदलाव बताए जा रहे हैं. Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 भी संभावित लॉन्च में शामिल हैं. इन घड़ियों में नए Health Tracking Features, नया Band Attachment System और S12 chip मिलने की उम्मीद है. हालांकि, इन फीचर्स की अंतिम पुष्टि आयोजन के दौरान ही हो सकेगी.
Apple TV 4K को भी लंबे इंतजार के बाद नया अपडेट मिल सकता है. करीब चार साल से बड़े hardware upgrade के बिना चल रहे इस डिवाइस में ज्यादा शक्तिशाली Processor और बेहतर Wi Fi Capabilities मिलने की चर्चा है. कंपनी HomePad नाम का Smart Home hub भी ला सकती है, जिसमें iPad जैसी Touchscreen और Speaker होगा. दूसरी पीढ़ी का HomePod mini भी बेहतर chip और audio के साथ आने की उम्मीद है. OLED iPad mini और M6 Mac जैसे कुछ उत्पाद बाद में आ सकते हैं.