ऐपल ने अपनी प्रीमियम आईफोन श्रृंखला के तहत iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. नए प्रो मॉडल्स में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी, नया कैमरा सिस्टम और कलर-मैच्ड एल्यूमीनियम साइड रेल्स दिए गए हैं. यह सीरीज तीन आकर्षक रंगों—बर्गुंडी, सिल्वर और ब्लैक में उपलब्ध होगी.
iPhone 18 Pro सीरीज नए A20 Pro चिपसेट से लैस है, जिसे 2-नेनोमीटर (2nm) तकनीक पर तैयार किया गया है. इसके साथ ही बेहतर थर्मल आर्किटेक्चर और अपग्रेटेड न्यूरल इंजन दिया गया है, जो ऑन-डिवाइस AI वर्कलोड को बेहद आसानी से प्रोसेस करता है. इसमें अधिक क्षमता वाले 'ऐपल इंटेलिजेंस' और एआई-संचालित सिरी (Siri) का नया वर्जन मिलता है.
ऐपल ने इस सीरीज में पहली बार वेरिएबल अपर्चर (Variable Aperture) कैमरा सिस्टम पेश किया है. इससे यूज़र्स को कैमरे के सेंसर तक पहुंचने वाली रोशनी पर अधिक नियंत्रण मिलता है, जिससे कम रोशनी में भी शानदार फोटोग्राफी की जा सकती है. इसके अलावा नए फोटोग्राफी स्टाइल और 'फोकस लॉक' जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.
एआई-जनरेटेड और एडिटेड तस्वीरों के बढ़ते दौर में ऐपल ने Apple Referral Image फीचर पेश किया है. यह फीचर आईफोन से ली गई तस्वीरों की प्रामाणिकता और ओरिजिनैलिटी साबित करने में मदद करेगा, जिससे यूज़र्स को असली फोटो की पहचान करने में मदद मिलेगी.