iPhone 16 Vs iPhone 14: Apple iPhone 16 सीरीज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है. इस सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हैं. इनमें पहले के मुकाबले काफी कुछ नया दिया है जिसमें प्रोसेसर और कलर्स शामिल हैं. इन्हें पहले से ज्यादा दमदार बनाया गया है. साथ ही कई नए कलर्स भी उपलब्ध कराए गए हैं जो पहले से ज्यादा ट्रेंडी हैं. इसमें नया ड्यूल कैमरा सेटअप और डायनेमिक आइलैंड जैसे कई बदलाव किए गए हैं.
कई लोग अपने पुराने फोन से नए फोन पर शिफ्ट करने के बारे में सोच रहे हैं. लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि iPhone 14 से iPhone 16 पर शिफ्ट करना कितना सही रहेगा. ऐसे में हम आपको यहां पर इन दोनों फोन्स में उपलब्ध कुछ मुख्य अंतर की जानकारी दे रहे हैं जिससे आप यह समझ पाएंगे कि आपके लिए कौन-सा फोन बेस्ट रहेगा.
जहां iPhone 14 A15 चिपसेट के साथ आता था वहीं, iPhone 16 में A18 चिपसेट दिया गया है। यह नया चिपसेट A15 के मुकाबले 50% तेज है. इस चिपसेट के साथ यह फोन बेहतरीन गेमिंग परफॉर्मेंस देगा जिसकी मदद से असैसिन्स क्रीड मिराज और रेजिडेंट इविल 4 जैसे गेम स्मूदली खेले जा सकेंगे जो अब तक iPhone 15 Pro मॉडल के लिए एक्सक्लूसिव थे.
iPhone 14 में ग्लास बैक के साथ एल्यूमीनियम दिया गया है. वहीं, iPhone 16 में कलरफुल ग्लास बैक के साथ एल्यूमीनियम उपलब्ध है. इसे कई सुंदर कलर्स में खरीदा जा सकेगा. नए फोन की बनावट पुराने फोन के मुकाबले ज्यादा मजबूत है. Apple का कहना है कि एडवांस्ड फॉर्मूलेशन वाला लेटेस्ट-जेनरेशन सिरेमिक शील्ड पहली जनरेशन के मुकाबले 50% ज्यादा मजबूत है.
ये तो हम सभी जानते हैं कि iPhone 16 के साथ कैमरा कंट्रोल बटन दिया गया है और iPhone 14 में ऐसा कोई बटन नहीं है. इसके जरिए कैमरा ऐप को कंट्रोल किया जा सकेगा. इसकी मदद से स्वाइप और टैप जेस्चर की अनुमति दी जाएगी. फोटो खींचने के लिए इसे क्लिक भी कर सकते हैं.
iPhone 14 की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ड्यूल कैमरा सिस्टम है. वहीं, iPhone 16 में 48 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड वाला ऑटोफोकसिंग एडवांस्ड ड्यूल कैमरा सिस्टम है. iPhone 16 का कैमरा ज्यादा बेहतर है क्योंकि इसमें 2x क्रॉप मोड और मैक्रो मोड दिया गया है.
iPhone 14 में डायनेमिक आइलैंड नहीं दिया गया था. वहीं, iPhone 16 में इसे उपलब्ध कराया गया है. यह iPhone के टॉप पर एक इंटरैक्टिव डिजाइन है जिसमें सभी अलर्ट नजर आते हैं. इससे पहले तक यह फीचर केवल iPhone 14 Pro मॉडल और सभी iPhone 15 मॉडल पर भी उपलब्ध थी.
iPhone 14 में एक्शन बटन नहीं दिया गया है जबकि iPhone 16 में यह बजटन मौजूद है. यह एक हार्डवेयर बटन है. एक्शन बटन पुराने म्यूट स्विच का रिप्लेसमेंट है. आप इसे कई तरह के कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी मदद से आप फोन पर रिंगर सेटिंग बदलना, फ्लैशलाइट ऑन करना, कैमरा लॉन्च करना, डू नॉट डिस्टर्ब को टॉगल करना आदि शामिल है.