WhatsApp Metro Ticket: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने WhatsApp आधारित टिकटिंग सिस्टम शुरू कर दिया है. इससे लोगों को मेट्रो टिकट खरीदना और ट्रैवल करना आसान रहेगा. WhatsApp चैट के जरिए ऑनलाइन टिकट खरीदा जा सकेगा. DMRC का कहना है कि WhatsApp के जरिए नई टिकटिंग सर्विस का उद्देश्य मेट्रो में सफर करने वालों की यात्रा को आसान बनाना है. यह काम आसानी से किया जा सकता है.
यह सर्विस DMRC ने मेटा और पेलोकल फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से डेवलप की है. इसमें हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाएं दी गई हैं. यह सर्विस गुरुग्राम रैपिड मेट्रो और एयरपोर्ट लाइन समेत दिल्ली एनसीआर में 288 मेट्रो स्टेशनों और 12 मेट्रो लाइनों पर उपलब्ध है.
DMRC का WhatsApp नंबर 9650855800 है. आपको इसे कॉन्टैक्ट में एड करना है और फिर फिर इस नंबर को व्हाट्सएप में ओपन करें और चैट पर जाकर Hi लिखकर भेजें.
कनेक्ट होने के बाद, अपनी पसंदीदा भाषा चुनें.
इसके बाद कुछ ऑप्शन्स दिए जाएंगे जिनमें से Buy Ticket को चुनें. इसमें आपको Last Journey Tickets और Retrieve Ticket का ऑप्शन भी मिलता है.
कहां से कहां तक का टिकट चाहिए, यह सेलेक्ट करें.
आप जितने टिकट खरीदना चाहते हैं उतना नंबर चुनें.
इसके बाद पेमेंट करने के लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI जैसे ऑप्शन्स का इस्तेमाल करें. इसके बाद पेमेंट पूरा करें.
पेमेंट हो जाने के बाद आपको व्हाट्सएप चैट में एक क्यूआर कोड टिकट मिलेगा.
इस क्यूआर कोड को एंट्री और एग्जिट गेट दोनों पर स्कैन किया जा सकेगा.
आप एक बार में 6 क्यूआर टिकट बुक कर सकते हैं.
मेट्रो लाइन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहती हैं. केवल एयरपोर्ट लाइन (ऑरेंज लाइन) सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक चलती है.
अगर आपने WhatsApp से मेट्रो टिकट लिया है तो आप टिकट कैंसिल नहीं कर सकते हैं.
क्रेडिट/डेबिट कार्ड से पेमेंट के लिए कुछ एक्स्ट्रा शुल्क लग सकता है. लेकिन UPI पेमेंट बिना एक्स्ट्रा शुल्क के हो जाएगा.
आप पूरे दिन एक ही क्यूआर टिकट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
मेट्रो स्टेशन में एंट्री के बाद आपके पास स्टेशन छोड़ने के लिए 65 मिनट का समय होता है.