menu-icon
India Daily

पुरानी रील पर आसानी से बदल सकेंगे गाना, Instagram लाया नया फीचर

अगर आपको अपनी पुरानी रील्स पर गाने चेंज करने का मन करता है, तो इंस्टाग्राम आपके लिए एक कमाल का फीचर लाया है. इस अपडेट की मदद से आप पुरानी पोस्ट या रील्स में गाना बदल सकते हैं. जानें इस फीचर के बारे में...

Shilpa Shrivastava
पुरानी रील पर आसानी से बदल सकेंगे गाना, Instagram लाया नया फीचर
Courtesy: Gemini

नई दिल्ली: अगर आपको अपनी पुरानी रील्स पर गाने चेंज करने का मन करता है, तो इंस्टाग्राम आपके लिए एक कमाल का फीचर लाया है. इस अपडेट की मदद से आप पुरानी पोस्ट या रील्स में गाना बदल सकते हैं. पहले अगर आपको पुरानी रील में नया गाना लगाना होता था तो पूरी पोस्ट डिलीट करके नई पोस्ट डालनी पड़ती थी. इससे लाइक्स, कमेंट्स और व्यूज सब चले जाते थे.

अब आपकी इस समस्या को ठीक करने में नया फीचर मदद करेगा. इस फीचर का नाम Replace Audio है. इस फीचर की मदद से आप पुरानी पोस्ट का गाना बदल सकते हैं. गाने के अलावा फोटो, कैप्शन, टैग आदि सब वैसे ही रहेंगे. रील में केवल ऑडियो (गाना) बदल जाएगा.

कैसे कर पाएंगे यह फीचर इस्तेमाल?

किसे होगा फायदा?

यह फीचर खासकर क्रिएटर्स के लिए बहुत उपयोगी है. अगर पुराना गाना हट गया है या बेहतर गाना लगाना चाहते हैं तो अब कुछ ही क्लिक में बदलाव कर सकते हैं. इससे पोस्ट का पूरा डाटा (लाइक, कमेंट) बच जाएगा. Instagram इस फीचर को सभी यूजर्स तक धीरे-धीरे पहुंचा रहा है. अगर आपको अभी नहीं दिख रहा तो ऐप को अपडेट कर लें. यह अपडेट यूजर्स के लिए काफी राहत भरा है और इंस्टाग्राम को और ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाता है.