Infinix Smart 8 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन में यह मीडियाटेक हेलियो G36 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दी गई है. फोन को बजट रेंज में लॉन्च किया गया है. इसे एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. चलिए जानते हैं Infinix Smart 8 की कीमत और फीचर्स.
Infinix Smart 8 की कीमत:
इसे टिम्बर ब्लैक, शाइनी गोल्ड, रेनबो ब्लू और गैलेक्सी व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा. इसे एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 7,499 रुपये है. ICICI बैंक कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर फोन को 6,749 रुपये में खरीदा जा सकता है.
Infinix Smart 8 के फीचर्स:
इसमें 6.6 इंच का एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है. टच सैंपलिंग रेट 180 हर्ट्ज है. इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1612 x 720 है. फोन के फ्रंट पर एक पंच होल दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है. यह फोन मीडियाटेक हेलियो G36 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है. इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.
फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. यह f/1.8 अपर्चर के साथ आता है. इसका दूसरा f/2.0 अपर्चर के साथ AI लेंस है. इसके साथ एलईडी फ्लैश दी गई है. फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है जिसका अपर्चर f/2.0 है.
फोन में 10W चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है. इसमें एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. यह एआई फेस अनलॉक के साथ आता है. कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 5, जीपीएस, ब्लूटूथ v5.0, एक यूएसबी-सी पोर्ट और 3.5 मिमी हेडफोन जैक दिया गया है.