Infinix Smart 8 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा. इस फोन को लेकर पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही थीं. इसके लिए एक माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर भी बनाई गई है. यहां फोन के कुछ फीचर्स और लुक रिवील हुआ है. कहा जा रहा है इस फोन में 8GB तक रैम, 4GB फिजिकल रैम और 4GB वर्चुअल रैम दी गई है. इसके साथ ही 64GB का स्टोरेज दी गई है.
Infinix Smart 8 के संभावित फीचर्स:
Infinix Smart 8 मैजिक रिंग फीचर से लैस होगा. इसमें पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है. यह एप्पल के डायनेमिक आइलैंड की तरह ही काम करता है. इसमें नोटिफिकेशन्स दिखाई देंगी. इसमें ड्यूल रियर कैमरा शामिल है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक सेकेंडरी AI-असिस्टेड सेंसर दिया जा सकता है. इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है. यह सेल्फी कैमरा फ्लैश लाइट से लैस सेगमेंट का पहला हैंडसेट है. इसके कैमरा में Ar Shot, Portrait मोड दिया जाएगा.
फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसके राइट साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया होगा. इसे चार कलर में पेश किया जाएगा जिसमें गैलेक्सी व्हाइट, रेनबो ब्लू, शाइनी गोल्ड और टिम्बर ब्लैक शामिल है. फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है. इसमें जो मैजिक रिंग फीचर दिया गया है वो आईफोन के डायनेमिक आईलैंड की तरह काम करेगा. इसमें कॉल्स और नोटिफिकेशन्स दिखाई देंगी.
Infinix Smart 8 के ग्लोबल वेरिएंट की बात करें तो इसमें Unisoc T606 SoC और 5000mAh की बैटरी दी गई है. इसमें 6.6 इंच HD+ (1612 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले मौजूद है. इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. इसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 500 निट्स है. यह Android T Go एडिशन पर काम करता है.