Google Maps Offline Feature: अगर आप Google Maps का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह ट्रिक काफी काम की है. यह तो आप जानते ही हैं कि Google Maps का इस्तेमाल करने के लिए आपको इंटरनेट की जरूरत पड़ती है. लेकिन एक ऐसा तरीका भी है जिसके जरिए बिना इंटरनेट के भी आप आसानी से Google Maps चला पाएंगे. यह तरीका तब ज्यादा काम आएगा जब आप किसी ऐसी जगह होंगे जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या हो या फिर इंटरनेट बहुत ज्यादा फ्लक्चुएट कर रहा हो. चलिए जानते हैं इस फीचर के बारे में.
Google Maps ऑफलाइन फीचर:
Google Maps के ऑफलाइन फीचर के जरिए आप आसानी से बिना इंटरनेट रास्ता देख सकते हैं. इसके लिए आपको पहले से ही कुछ सेटिंग्स करनी होंगी और उसके बाद आप यह फीचर इस्तेमाल कर पाएंगे. चलिए जानते हैं कि इस फीचर को कैसे इस्तेमाल करना है.
Google Maps को बिना इंटरनेट इस्तेमाल करने का तरीका:
सबसे पहले आपको फोन पर Google Maps ऐप को ओपन करना होगा.
इसके बाद राइट साइड में ऊपर एक विकल्प होगा जिसमें आपकी प्रोफाइल फोटो बनी होगी. इस पर टैप कर दें.
इसके बाद कुछ ऑप्शन ओपन हो जाएंगे. यहां Offline Maps का ऑप्शन मिलेगा.
इसके बाद Select Your Own Map का विकल्प दिखाई देगा, इस पर टैप कर दें.
फिर आपको वो एरिया सेलेक्ट करना है जिसका ऑफलाइन मैप पर डाउनलोड करना चाहते हैं.
फिर आपको Download का विकल्प दिखाई देगा. इस पर टैप कर दें.
बस इसके बाद आपका ऑफलाइन Google Maps डाउनलोड हो जाएगा और आप इसे बिना इंटरनेट के भी इस्तेमाल कर पाएंगे.
नोट: शायद आपको ऑफलाइन मैप से एकदम सटीक ट्रैवल टाइम या ऑल्टरनेट टाइम न मिले क्योंकि इसमें ट्रैफिक और रोड इश्यू की जानकारी नहीं होती है. लेकिन आपको एक जनरल आइडिया मिल जाएगा कि आप डेस्टिनेशन पर कब तक पहुंच जाएंगे.