ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान की गई ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं भारी!
Shilpa Srivastava
27 Jan 2024
ऑनलाइन शॉपिंग से फ्रॉड
ऑनलाइन सामान खरीदते समय आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा.
हो जाएगा फ्रॉड
अगर शॉपिंग करते समय आपने ध्यान नहीं दिया तो आपके साथ फ्रॉड हो सकता है.
6 बातों का रखें ख्याल
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय अगर फ्रॉड से बचना है तो आपको 6 बातों का ख्याल रखना होगा.
सही वेबसाइट
कभी भी ऑनलाइन शॉपिंग करें तो किसी विश्वसनीय साइट पर ही जाएं. URL को ध्यान से चेक करें.
सिक्योर पेमेंट
जब भी पेमेंट करें तो चेक करें कि साइट सिक्योर है या नहीं. कैश ऑन डिलीवरी को ऑप्ट करें.
रेटिंग
प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसका रिव्यू और उसकी रेटिंग जरूर पढ़ें.
रिटर्न पॉलिसी
प्रोडक्ट की रिटर्न पॉलिसी जरूर चेक करें जिससे दिक्कत होने पर प्रोडक्ट रिटर्न करने में कोई परेशानी न आए.
कस्टमर सर्विस
अगर किसी साइट की कस्टमर सर्विस उपलब्ध नहीं है तो वहां से प्रोडक्ट न खरीदें.
पेमेंट मोड
पेमेंट करते समय किसी भी साइट पर पेमेंट मोड सेव न करें. इससे डाटा लीक हो सकता है.