menu-icon
India Daily

Instagram Tips & Tricks: इंस्टाग्राम पर बढ़ रहे हैं आपत्तिजनक कंटेंट, इस तरह कर पाएंगे रिपोर्ट

Instagram पर कई ऐसे पोस्ट मिल जाते हैं जो ऑफेंसिव होते हैं. इस तरह के पोस्ट्स को रिपोर्ट करने में ही भलाई होती है. यह कैसे करना है, चलिए जानते हैं. 

India Daily Live
Instagram Tips & Tricks: इंस्टाग्राम पर बढ़ रहे हैं आपत्तिजनक कंटेंट, इस तरह कर पाएंगे रिपोर्ट

How To Report Offensive Content On Instagram: हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग ने कई OTT प्लेटफॉर्म्स, वेबसाइट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स को बैन कर दिया था. इस लिस्ट में 18 OTT प्लेटफॉर्म्स, 19 वेबसाइट्स, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया शामिल हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, 12 फेसबुक अकाउंट्स, 17 इंस्टाग्राम अकाउंट्स, 16 X अकाउंट और 12 यूट्यूब चैनल भी शामिल हैं. कई OTT प्लेटफॉर्म्स अपने ट्रेलर्स लॉन्च के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं. Instagram इन्हीं में से एक है. यहां पर भी इस तरह के ट्रेलर लॉन्च किए जाते हैं जिन्हें न्यूडीटी होती है जो समाज के लिए सही नहीं हैं. 

अगर आप चाहें तो इस तरह के पोस्ट को रिपोर्ट कर सकते हैं. अगर आप इस तरह के पोस्ट रिपोर्ट करते हैं तो आपका नाम या जो रिपोर्ट कर रहा है, उसका नाम सामने नहीं आता है. ऐसे में अगर कोई कंटेंट आपको गलत लगता है तो आप उसे रिपोर्ट कर सकते हैं. अगर आपको इसका तरीका नहीं पता है तो यहां हम आपको इसका तरीका बता रहे हैं. 

एंड्रॉइड और आईफोन के जरिए ऐसे रिपोर्ट करें Instagram पोस्ट: 

  • जिस पोस्ट को आप रिपोर्ट करना चाहते हैं तो उसके बराबर में दिए गए थ्री डॉट आइकन पर टैप करें. 

  • यहां आपको Report पर टैप करना होगा. इसके बाद ऑन-स्क्रीन इंस्ट्रक्शन फॉलो करें. 

प्रोफाइल के जरिए अकाउंट को ऐसे रिपोर्ट करें: 

  • जिस व्यक्ति को रिपोर्ट करना है उसके नाम पर टैप करें. 

  • फिर जो पेज ओपन होगा इसमें सबसे ऊपर राइट साइड तीन डॉट्स मौजूद होंगे. इस पर टैप करें. 

  • थ्री डॉट आइकन पर टैप करें. इसके बाद Report पर टैप करें. 

  • इसके बाद यह सेलेक्ट करना होगा कि आप रिपोर्ट करना किसी चाहते हैं, पोस्ट को या फिर व्यक्ति को. 

  • सेलेक्ट करने के बाद ऑन-स्क्रीन इंस्ट्रक्शन फॉलो करें. 

Instagram पर रिपोर्ट करने के बाद आप अपनी रिपोर्ट का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं. अगर प्लेटफॉर्म ने कंटेंट या प्रोफाइल नहीं हटाई होगी तो प्लेटफॉर्म यह सुनिश्चित करेगा कि यूजर को उनके फीड या सजेस्टेड पोस्ट और एक्सप्लोर में इस तरह का कंटेंट कम दिखाई दे.