Aadhaar Card: भारत में आधार कार्ड आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट के रूप में जाना जाता है. कोई भी सरकारी काम करवाना हो तो आधार कार्ड की जरूरत पड़ जाती है. अगर आपको नए सिम कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट बनवाना है तो आधार कार्ड बहुत जरूरी होता है. आजकल वेरिफिकेशन या किसी भी चीज के लिए आधार कार्ड मांगा जाता है. वेरिफिकेशन के लिए आपके आधार कार्ड पर एक OTP आता है जिसके जरिए वेरिफिकेशन का प्रोसेस पूरा हो जाता है.
लेकिन इसके लिए आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर या सिम कार्ड को रजिस्टर्ड कराना होता है. आप आधार कार्ड से कई नाम सिम कार्ड रजिस्टर्ड करवा सकते हैं. ऐसे में कभी-कभी फ्रॉड होने की संभावना बढ़ जाती. अगर आपको पता लगाना है आपके आधार कार्ड से कौन-कौन से सिम कार्ड रजिस्टर्ड हैं तो इस नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करें.
सिम कार्ड आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड है या नहीं इसका पता करने के लिए https://tafcop.sancharsaath.gov.in/telecomUser/ वेबसाइट पर जाएं.
नीचे दिए बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर फिल करें. इसके बाद कैप्चा भरें और 'रिक्वेस्ट ओटीपी' पर क्लिक करें. ओटीपी डालें और 'लॉगिन' पर क्लिक करें. यह करने के बाद स्क्रीन पर आपकी आईडी पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों की एक लिस्ट दिखाई देगी. इससे आप पता लगाएं ये नंबर आपके है या नहीं.
अगर इस लिस्ट में कुछ नंबर आपके नहीं है तो इस कंडीशन में वेबसाइट पर 3 ऑप्शन देती है, जिसमें 'मेरा नंबर नहीं', 'आवश्यक नहीं' और 'आवश्यक' शामिल है. TAF-COP की वेबसाइट नंबरों को रिपोर्ट और ब्लॉक करने का ऑप्शन भी देता है. आप उन नंबर को रिपोर्ट कर सकते हैं जो आईडी के साथ रजिस्टर्ड कर सकते हैं आपका या किसी सदस्य का नहीं है.