menu-icon
India Daily

आपका एंड्रॉइड स्मार्टफोन भी देगा iPhone वाला फील, फटाफट कर लें ये काम

Android Tips And Tricks: आप कुछ ऐप्स के जरिए अपने एंड्रॉइड फोन को आसानी से आईफोन में तब्दील कर सकते हैं. हमने एक ऐप को ट्राई किया और हमारा एक्सपीरियंस इसके साथ कैसा रहा, चलिए जानते हैं. 

India Daily Live
आपका एंड्रॉइड स्मार्टफोन भी देगा iPhone वाला फील, फटाफट कर लें ये काम

Android Tips And Tricks: क्या आप जानते हैं कि आप बड़ी ही आसानी से अपने एंड्रॉइड फोन को आईफोन का लुक दे सकते हैं? जी हां, इसका मतलब कि आपको आईफोन का लुक और फील बिना पैसे खर्च किए अपने एंड्रॉइड फोन में ही मिल जाएगा. अब ये कैसे करना है ये हम आपको यहां बता रहे हैं. कुछ ऐसी ऐप्स प्ले स्टोर पर मौजूद हैं जो आपके फोन का UI आईफोन में बदल देंगी. इनमें से एक ऐप iOS 17 Launcher Pro है. इस ऐप को हमने ट्राई किया है और यह कैसे काम करती है और क्या अच्छे से काम करती है, चलिए जानते हैं. 

कैसे काम करती है iOS 17 Launcher Pro:

हमारा एक्सपीरियंस कैसा रहा: iOS 17 Launcher Pro को हमने इंस्टॉल किया था. इसे सेटअप करने के बाद एंड्रॉइड का यूआई काफी हद तक आईफोन जैसा लगा. ऐप को थोड़ी ही देर इस्तेमाल किया और फोन में हैंग जैसा कोई इश्यू नहीं आया. बाकी सब तो आईफोन जैसा था लेकिन स्वाइप डाउन कर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. वहीं, लॉक स्क्रीन भी नॉर्मल ही रही. एक और दिक्कत मुझे इस ऐप के साथ आई कि इसमें बैकग्राउंड ऐप्स को देखने का ऑप्शन मुझे नहीं मिला जो परेशान कर सकता है. अगर आपको सिर्फ होम स्क्रीन ही आईफोन जैसी चाहिए तो यह ऐप आप डाउनलोड कर सकते हैं.

और भी कई ऐप्स हैं मौजूद: इस लिस्ट में iCentre Control Style, HiPhone Launcher, launcher OS 17, iOS Launcher For Android जैसी ऐप्स भी शामिल हैं.