नई दिल्ली: Samsung Galaxy F70e 5G जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा. यह Galaxy F70 सीरीज का पहला मॉडल होगा, जिसे लॉन्च किया जाना है. सैमसंग ने हैंडसेट के बारे में कई डिटेल्स शेयर की हैं, जिसमें डिजाइन से लेकर डिस्प्ले और कैमरा तक, कई फीचर्स शामिल हैं. Galaxy F70e 5G को टेक्सचर्ड रियर पैनल के साथ दिखाया गया है. इसमें सामने की तरफ वॉटर ड्रॉप-स्टाइल नॉच मौजूद होगा, जिसमें सेल्फी कैमरा दिया गया है.
Samsung Galaxy F70e 5G को भारतीय मार्केट में 9 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा. इसके लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइड भी बनाई गई है. इसमें फोन को लेकर कई डिटेल्स उपलब्ध कराई गई हैं. इसमें फोन की बैटरी कैपेसिटी, डिजाइन, कैमरा कॉन्फिगरेशन, कलर ऑप्शन और डिस्प्ले शामिल हैं.
इस फोन को जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. इसमें फ्लिपकार्ट और सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसे लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू कलर में पेश किया जाएगा. इसके साथ ही रियल पैनल लेदर फिनिश का होगा. इसमें एक डिस्प्ले मौजूद होगा, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा. इसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक की होगी. वहीं, फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की भी बात कही गई है.
कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा. सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया जाएगा. फोन में 6000mAh की बैटरी होगी. इसे लेकर दावा किया गया है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर यह लंबा साथ निभाएगी.
चिपसेट और कीमत को लेकर अभी जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि, उम्मीद है कि इसकी जानकारी जल्द ही दी जाएगी. एक टिपस्टर ने हाल ही में Samsung Galaxy F70e 5G की कीमत और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया था. अब फोन को लेकर दावा किया गया है कि इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम हो सकती है.
Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है. वहीं, 6 जीबी तक की रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज दी जा सकती है.