Chrome Caption Translate Settings: अगर आप आपको इंग्लिश सीरीज देखना का शौक है लेकिन आपका हाथ इंग्लिश में तंग है तो हम आपकी मदद करने के लिए तैयार है. नहीं, नहीं हम आपको इंग्लिश सीखने की ऐप्स नहीं बता रहे हैं, बल्कि एक ऐसा फीचर बता रहे हैं जिनके जरिए आप आसानी से अंग्रेजी मूवी या सीरीज का मजा लिया जा सकता है. यह फीचर आप तब इस्तेमाल कर पाएंगे जब आप ब्राउजर पर कोई वीडियो देख रहे हों.
कई बार गूगल क्रोम पर इंग्लिश या अन्य भाषाओं में वीडियो देखने पर समझने में मुश्किल होती है, खासकर जब फास्ट इंग्लिश में बात हो रही हो. इस समस्या से निपटने के लिए, आप अपने क्रोम ब्राउजर में कुछ सेटिंग्स बदल सकते हैं जिससे वीडियो के साथ-साथ आपकी भाषा में कैप्शन दिखाई दें.
इसके लिए सबसे पहले अपने लैपटॉप पर क्रोम ओपन करें और राइट साइड ऊपर कोने में दिए गए थ्री डॉट्स पर क्लिक करें. वहां से सेटिंग्स पर जाएं और लेफ्ट साइड में एक्सेसिबिलिटी पर क्लिक करें. अब Live Caption को इनबेल करें. अपनी पसंदीदा भाषा, जैसे हिंदी, सलेक्ट करें. इससे वीडियो देखते समय लाइव ट्रांसलेशन का फायदा भी मिलेगा, जिससे आप आसानी से समझ सकेंगे.
यूट्यूब पर भी आप भाषा बदल सकते हैं. यूट्यूब पर जाकर सेटिंग्स में जाएं. फिर General पर क्लिक करें और लोकेशन व ऐप लैंग्वेज सेट करें. जब आप वीडियो प्ले करेंगे, तो यह आपकी भाषा में भी सुनाई देगा, बशर्ते वीडियो इस भाषा में डब की हो. इस तरह, आप वीडियो कंटेंट का पूरा मजा ले सकेंगे बिना किसी परेशानी के.
इसके अलावा कई ऐप्स भी हैं जिनके जरिए आप इंग्लिश घर बैठे ही सीख सकते हैं. अब ये कौन-सी ऐप्स हैं और कहां से डाउनलोड की जा सकती हैं, ये सारी जानकारी आप इस लिंक पर जाकर ले सकते हैं.