नई दिल्ली: गूगल ने आखिरकार अपना लॉन्ग-अवेटेड फीचर पेश कर दिया है. इस फीचर के साथ अब आप बिना कोई नया अकाउंट बनाए अपना Gmail एड्रेस बदल सकते हैं. इस फीचर को यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक्स पर इस अपडेट की घोषणा की है. उन्होंने कहा, “2004 एक अच्छा साल था, लेकिन आपका Gmail एड्रेस उसी में फंसा रहने की जरूरत नहीं है.”
इस फीचर के साथ यूजर्स को अब इस बात पर कंफ्यूजन है कि आखिर वो अपना जीमेल एड्रेस कैसे बदल सकते हैं. बता दें कि अगर यह फीचर आपके लिए उपलब्ध है, तो आपको बस अपने Google अकाउंट की सेटिंग्स में जाना होगा. इसके बाद आप कोई भी नया जीमेल एड्रेस चुन सकते हैं, जो भी उपलब्ध हो. जब ईमेल एड्रेस एक बार बदल जाएगा तो उसके बाद आपका नया एड्रेस आपकी प्राइमरी ईमेल ID बन जाता है.
आपका पुराना Gmail एड्रेस अभी भी उसी अकाउंट से जुड़ा रहेगा. इसके साथ ही कोई और आपका पुराना ईमेल एड्रेस नहीं ले पाएगा. अगर कोई आपके पुराने ईमेल एड्रेस पर मेल भेजेगा तो वो आपको मिल जाएंगे. सभी ईमेल चाहे पुराने एड्रेस पर भेजे गए हों या नए पर एक ही इनबॉक्स में आएंगे.
Google एक नया AI Inbox फीचर भी पेश कर रहा है, जो Gemini AI पर आधारित है. यह स्मार्ट सिस्टम आपके इनबॉक्स को साफ करने में मदद करेगा, जिसमें जरूरी ईमेल को प्रायोरिटी देना, एक Suggested To-Dos सेक्शन दिखाकर (जैसे बिल पेमेंट, जिनकी ड्यू डेट बोल्ड में लिखी होगी), एक Topics to Catch Up On सेक्शन (आपकी ट्रैवल बुकिंग, होटल रिजर्वेशन और दूसरी जरूरी अपडेट को एक ही जगह दिखाता है) शामिल हैं. ये नए फीचर ईमेल मैनेज करना बहुत आसान और तेज बना देंगे.
आपको बता दें कि ये दोनों ही नए फीचर यानी नया Gmail एड्रेस बदलने वाला फीचर और AI Inbox, फिलहाल कुछ लिमिटेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है. उम्मीद की जा रही है कि गूगल आने वाले हफ्तों में इन दोनों फीचर्स को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर देगा.