नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने एक नया फोन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. Lava Bold N2 Lite को 8,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा. इस फोन को दो कलर ऑप्शन और एक स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में दिया गया है. यह फोन ऑक्टा-कोर यूनिसॉक प्रोसेसर से लैस है. इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
Lava Bold N2 Lite की भारत में कीमत: इस फोन को 7,399 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसके साथ 400 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दिया जाएगा. इसके साथ ही अगर यूजर दो यूनिट खरीदते हैं तो उन्हें 500 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा. इस फोन की सेल 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी. इसे अमेजन से खरीदा जा सकेगा. इसे कोलर गोल्ड और नीलगिरी ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा.
यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफोन है. यह एंड्रॉइड 15 पर काम करता है. इसमें 6.75 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज तक का है. यह फोन ऑक्टा-कोर यूनिसॉक 9863A प्रोसेसर से लैस है. इसमें 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है. इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा. फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
फोटोग्राफी के लिए Lava Bold N2 Lite में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का AI ड्यूल कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है. सुरक्षा के लिए इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है.
इस फोन को फरवरी 2026 में लॉन्च किया गया था. इस फोन में यूनिसॉक SC9863A चिपसेट मौजूद है. इसके साथ ही 4 जीबी रैम और IP64 रेटिंग की सुविधा दी गई है. फोन में 5000 एमएएच की बैटरी मौजूद है. इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है. सभी फीचर्स पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक.