नई दिल्ली: अगर आपका बजट अच्छा-खासा है और आप एक दमदार फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आप सही जगह आ पहुंचे हैं. कई लोग महंगे फोन खरीदना भी चाहते हैं और उन्हें एप्पल भी नहीं चाहिए होता है. ऐसे ही यूजर्स के लिए Xiaomi 17 Ultra बनाया गया है. यह एक दमदार फोन है, जो जबरदस्त परफॉर्मेंस और शानदार लुक के साथ आता है. इस फोन को अमेजन से सस्ते में खरीदा जा सकेगा. चलिए जानते हैं इस फोन पर मिल रहे ऑफर्स और फीचर्स की डिटेल्स.
Xiaomi 17 Ultra: इस फोन के 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,39,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वैसे तो इसकी कीमत 1,69,999 रुपये है, लेकिन इस पर 18% का डिस्काउंट दिया जा रहा है. अगर आप पुराने फोन को एक्सचेंज करना चाहते हैं तो आपको इस फोन के साथ 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. इसके साथ ही कुछ चुनिंदा कार्ड्स के साथ पेमेंट करने पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा.
यह ड्यूल सिम हैंडसेट है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित हाइपओएस 3 पर काम करता है. इसमें 6.9 इंच का शाओमी हाइपरआरजीबी ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक की है. इसमें वेट टच टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसके साथ इसे गीली या नम उंगलियों से भी चलाया जा सकता है. सुरक्षा के लिए फोन में एक अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस लॉक भी दिया गया है.
यह फोन 3nm ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है. इसमें 16 जीबी की रैम और 512 जीबी की स्टोरेज दी गई है. इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है, जिसमें 50 मेगापिक्सल (f/1.67) का मेन शूटर है. इसमें 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50व मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है. इस फोन में सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है.
इस फोन में 6000mAh की बैटरी है जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए फोमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6 आदि जैसे फीचर्स मौजूद हैं.