नई दिल्ली: Google ने अपने Pixel स्मार्टफोन लाइनअप में लेटेस्ट Pixel 10a को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसे ग्लोबल मार्केट में भी पेश कर दिया गया है. इसे कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसकी बिक्री अगले महीने से शुरू की जाएगी. Google Pixel 10a में 5100mAh की बैटरी दी गई है. यह एल्यूमीनियम फ्रेम के साथ बनाया गया है. धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 रेटिंग मिली है.
Google Pixel 10a के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है. वहीं, एचडीएफसी बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी दिया जा रहा है. इसके साथ ही 24 महीने तक का नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन और 3000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. इसके साथ ही यह फोन गूगल पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम का हिस्सा है.
इस फोन को फ्लिपकार्ट और गूगल इंडिया ऑनलाइन स्टोर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है. इसकी सेल 6 मार्च से बिक्री के लिए शुरू होगी. इसे बेरी, फॉग, लैवेंडर और ऑब्सीडियन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा.
यह फोन एंड्रॉइड 16 पर काम करता है. इसमें 6.3 इंच का एक्टुओ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2424 है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक का है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक की है. यह फोन टेंसर जी4 चिपसेट के साथ आता है. साथ ही इसमें टाइटेन एम2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर दिया गया है. फोन में 8 जीबी की रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है. फोन को डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिली है.
फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 25mm फोकल लेंथ, 1/2.0-इंच सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है. इसके साथ ही 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है.
फोन में 5100mAh की बैटरी दी गई है. यह 30W (वायर्ड) और 10W (वायरलेस) चार्जिंग को सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 6, NFC, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि जैसे फीचर्स मौजूद हैं. सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं.