भारत के हिस्से आईं AI चिप फैक्ट्री से डाटा सेंटर तक ये 5 मेगा डील्स


Shanu Sharma
19 Feb 2026

AI इम्पैक्ट समिट का चौथा दिन

    नई दिल्ली में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन भारत ने AI क्षेत्र में बड़े निवेशों के साथ वैश्विक ध्यान खींचा है.

भारी-भरकम निवेश

    गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया जैसी कंपनियों ने भारत में डेटा सेंटर्स, AI कंप्यूटिंग हब और नए मॉडल्स के विकास के लिए भारी-भरकम निवेश की घोषणा की.

गूगल का ऐलान

    गूगल ने अगले 5 सालों में भारत में लगभग 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये) का निवेश करने का वादा किया है.

AI हब

    इस निवेश से देश में पहला बड़ा AI हब तैयार होगा. इसका मुख्य केंद्र आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बनेगा, जहां मेगा AI डेटा सेंटर स्थापित होगा. यह हब AI मॉडल ट्रेनिंग, क्लाउड सर्विसेज और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग का प्रमुख केंद्र बनेगा.

माइक्रोसॉफ्ट

    माइक्रोसॉफ्ट ने समिट में बड़ा ऐलान किया कि वह अगले चार सालों में ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) में 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी.

एनवीडिया

    एनवीडिया ने भारतीय कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है. योट्टा डेटा सर्विसेज ने एनवीडिया के लेटेस्ट ब्लैकवेल चिप्स पर 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश करने का प्लान बनाया है.

नेयसा

    समिट के दौरान भारतीय AI इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Neysa ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. कंपनी ने 1.2 बिलियन डॉलर (करीब 10,000 करोड़ रुपये) की फंडिंग जुटाई है.

ब्लैक स्टोन

    इसमें ग्लोबल निवेशक Blackstone ने प्रमुख भूमिका निभाई है. Neysa चैटबॉट या ऐप नहीं बनाती, बल्कि AI के लिए मजबूत टेक्निकल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करती है, जैसे GPU क्लस्टर्स और क्लाउड प्लेटफॉर्म. यह फंडिंग भारत में 20,000+ GPUs डिप्लॉय करने में मदद करेगी.

समिट का आखिरी दिन

    ये निवेश भारत को AI के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और वैश्विक कंप्यूटिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे. हालांकि आखिरी दिन और भी बड़ ऐलान की उम्मीद है.

More Stories