Google Gemini AI Image Editing Tool: Google का AI मॉडल Gemini यूजर्स के बीच काफी लोकप्रियता हासिल कर रहा है. इसे और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए जल्द ही एक फीचर लाया जाएगा जिसमें यूजर्स AI इमेज एडिटिंग कर पाएंगे. रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर को अभी डेवलप किया जा रहा है जिसमें AI-जनरेटेड इमेज को एडिट करने की अनुमति दी जाएगी. अभी की बात करें तो जब यूजर्स AI-जनरेटेड इमेज में बदलाव करना चाहते हैं, तो उन्हें अक्सर शुरुआत से ही शुरुआत करनी पड़ती है.
नए टूल के साथ, यूजर्स पहले से बेहतर तरीके से इमेज को फाइन-ट्यून कर पाएंगे जिसमें बैकग्राउंड, ऑब्जेक्ट या यहां तक कि सब्जेक्ट कहां है, इन सभी को बदलना आसान होगा. इसके लिए आप या तो स्टाइलस से या फिर उंगली से उस जगह पर गोला लगा सकते हैं जिसे आपको चेंज करना है. बस इसके बाद कुछ ऑप्शन्स मिल जाएंगे जिनके साथ आप चेंजेज कर सकेंगे.
फिलहाल Google ने आधिकारिक तौर पर इस सर्विस की पुष्टि नहीं की है, लेकिन ऐसा आने वाले समय में हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो डिजाइनर्स और कॉन्टेंट क्रिएटर्स के लिए यह फीचर काफी मददगार फीचर साबित होगा. हाल ही में, Google ने अपने जेमिनी AI चैटबॉट में एक जरूरी अपग्रेड की घोषणा की है. कंपनी अपने चैटबॉट के फ्री वर्जन में जेमिनी1.5 फ्लैश लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) पेश कर रही है, जो फास्ट रिस्पॉन्स टाइम देगा.
कंपनी ने कहा, "आज हम अपने जेमिनी 1.5 फ्लैश का फ्री वर्जन अपग्रेड कर रहे हैं. इसके साथ, आप क्वालिटी और लैटेंसी में सुधार देख पाएंगे."