नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में अभी भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में एसी महंगा पड़ता है और बिजली बिल भी ज्यादा आता है. इसलिए ज्यादातर लोग एयर कूलर खरीदना पसंद करते हैं. लेकिन कूलर खरीदते समय अक्सर एक बड़ी गलती हो जाती है-कमरे का साइज नहीं देखना.
एसी की तरह कूलर का साइज भी कमरे के हिसाब से चुनना चाहिए. सही साइज का कूलर कमरे को अच्छी तरह ठंडा करता है, बिजली कम खर्च करता है और नमी भी ज्यादा नहीं बढ़ाता. आइए जानते हैं कि अपने कमरे के साइज के अनुसार कौन सा कूलर खरीदना चाहिए.
अगर कूलर कमरे से छोटा लिया तो पूरा कमरा ठंडा नहीं होगा. इससे कूलर ज्यादा देर चलाना पड़ेगा और बिजली बिल बढ़ जाएगा. वहीं अगर कूलर बहुत बड़ा लिया तो कमरे में नमी ज्यादा हो सकती है, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है. इसलिए कमरे का साइज देखकर ही कूलर चुनना चाहिए. इससे कूलिंग अच्छी मिलती है और बिजली भी बचती है.
अगर आपका कमरा 150 वर्ग फुट तक का है तो पर्सनल एयर कूलर सबसे अच्छा रहेगा. यह छोटी जगहों जैसे स्टडी रूम या छोटे बेडरूम के लिए बनाया गया है. यह कम जगह घेरता है और आसानी से ठंडी हवा देता है.
150 से 300 वर्ग फुट के कमरे के लिए रूम एयर कूलर चुनें. यह सामान्य बेडरूम या छोटे लिविंग रूम के लिए परफेक्ट है. इसमें अच्छी कूलिंग क्षमता होती है और कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है.
300 से 500 वर्ग फुट तक के बड़े कमरे के लिए टावर एयर कूलर सबसे उपयुक्त है. इसका लंबा और पतला डिजाइन कम जगह लेता है फिर भी पूरे कमरे में ठंडी हवा फैलाता है.
अगर आपका कमरा 500 वर्ग फुट से ज्यादा बड़ा है तो डेजर्ट एयर कूलर खरीदें. यह सूखे इलाकों में बहुत अच्छा काम करता है. यह प्राकृतिक तरीके से हवा को ठंडा करता है और बड़े कमरे को आसानी से ठंडा कर देता है.
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.