नई दिल्ली: अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको Google Pixel फोन पर मिल रहे ऑफर के बारे में बता रहे हैं. क्लीन सॉफ्टवेयर, हाई-एंड कैमरा और मजबूत हार्डवेयर के साथ आने वाला यह फोन 10,000 रुपये सस्ता हो गया है. यह प्रीमियम डिवाइस है और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी है. विजय सेल्स Google Pixel 10 को कम कीमत में उपलब्ध करा रहा है.
इस फोन पर यह कंपनी 5,000 रुपये का डिस्काउंट उपलब्ध करा रही है. बता दें कि पिछले साल भारत में इसे 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. इस पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके बाद फोन की कीमत 74,999 रुपये रह जाती है. सिर्फ यही नहीं इसके अलावा बैंक ऑफर भी मौजूद है.
अगर आप एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5,000 रुपये का अतिरिक्त छूट मिल जाएगी. इसके बाद फोन की कीमत 69,999 रुपये हो जाती है. आप दोनों छूट का फायदा उठा सकते हैं. अगर आपके एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड है तो आपको यह बेनिफिट मिल जाएगा. ऐसे में यह स्मार्टफोन 10,000 रुपये सस्ता हो गया है.
इसेक अलावा विजय सेल्स की वेबसाइट पर एक और ऑफर है, जिसमें अगर आप DLXOF1500 का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 1,500 रुपये का ऑफ दिया जाएगा. कुल मिलाकर इसे 11,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके साथ नो कॉस्ट EMI भी दी जाएगी. हर महीने 5,833 रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है.
इस फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है. इस फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है. इसके साथ ही गूगल टेन्सर जी5 प्रोसेसर से लैस है. यह फोन एंड्रॉइड 6 के साथ पेश किया गया था. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है. इसका पहला सेंसर 48 मेगापिक्सल का है. दूसरा 13 मेगापिक्सल का और तीसरा 10.8 मेगापिक्सल का है. फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही 4835mAh की बैटरी दी गई है.