Apple कंपनी 2024 में नए प्रोडक्ट लॉन्च कनरे की योजना बना रहा है। इस दौरान iPhone 16 सीरीज तो लॉन्च की ही जाएगी। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, इस साल कंपनी Mac Mini का नया वर्जन लॉन्च कर सकती है। यह AI पावर पर आधारित M4 चिपसेट होगा। मार्क गुरमन ने यह भी पुष्टि की है कि आने वाला डेस्कटॉप कंप्यूटर अब तक का सबसे छोटा कंप्यूटर होगा और इसमें 2010 के बाद से पहला बड़ा डिजाइन चेंज दिया जाएगा।
रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि नई डिवाइस अपने पहले की तुलना में काफी ज्यादा कॉम्पैक्ट होगी जिसका साइज Apple TV स्ट्रीमिंग डिवाइस के बराबर होगा। इस बीच, Apple TV बॉक्स लगभग 3.7 इंच चौड़ा है। गुरमन ने कहा कि यह पहली बार है जब Apple सभी Mac के लिए एक ही चिप जनरेशन उपलब्ध कारएगा। M4 चिपसेट में कई AI फीचर्स दिए जा सकते हैं।
अगले महीने कंपनी M4 चिप पर चलने वाले iMacs और MacBook Pros को लॉन्च करेगा। वहीं, MacBook Airs के अलावा 2025 के बीच में नए Mac Pro और Mac Studio मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। भारत में, Apple के प्रोडक्ट्स किफायती नहीं हैं जिससे हर कोई इन्हें खरीद नहीं पाता है। लेकिन इस बार यह देखना होगा कि क्या कंपनी Apple Mac Mini के साथ कुछ अलग करेगी या नहीं।
Apple Mac Mini को इस साल सितंबर महीने में iPhone 16 सीरीज और iOS 18 के लॉन्च के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, MacBook Air M3 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। लैपटॉप की कीमत 1,14,900 रुपये है।
इस सीरीज को भारत में सितंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा। इनमें A18 चिपसेट दिया जा सकात है। कहा जा रहा है कि iPhone 16 Pro सीरीज में A18 Pro चिपसेट दी जाने की उम्मीद है। वहीं, इनमें पहले से बेहतर CPU, GPU और NPU होने की उम्मीद है. सभी संभावित फीचर्स पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां।